{"_id":"6995863057e71ed57d0c8502","slug":"video-lightning-struck-a-house-in-jinds-julana-burning-equipment-worth-lakhs-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के जुलाना में मकान पर गिरी आसमानी बिजली, लाखों के उपकरण जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के जुलाना में मकान पर गिरी आसमानी बिजली, लाखों के उपकरण जले
कस्बे के मालवी रोड पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक मकान पर अचानक आसमानी बिजली गिर गई। बिजली गिरने से मकान में लगे लाखों रुपये के बिजली के उपकरण जलकर नष्ट हो गए। हालांकि गनीमत यह रही कि घर में मौजूद परिवार के सदस्य और पास में बंधे घोड़े सुरक्षित बच गए, जिससे एक बड़ा नुकसान टल गया।
मकान मालिक रमेश लाठर ने बताया कि बुधवार सुबह उनके मकान परिसर में स्थित नीम के पेड़ पर तेज धमाके के साथ आसमानी बिजली गिरी। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरे घर में कंपन महसूस हुआ और दीवारों में दरारें तक आ गईं। बिजली गिरते ही तेज रोशनी और जोरदार आवाज से परिवार के लोग घबरा गए। कुछ क्षणों के लिए उन्हें लगा कि रसोई में गैस सिलेंडर फट गया है।
बिजली गिरने के तुरंत बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरे, एलईडी टीवी, फ्रिज, सिलिंग फैन और पूरी वायरिंग जलकर खराब हो गई। घर में लगे कई स्विच बोर्ड भी पिघल गए। घटना के बाद पूरे मकान की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रमेश लाठर के अनुसार, नुकसान लाखों रुपये में आंका जा रहा है।
उन्होंने बताया कि वे घोड़ा पालन का कार्य करते हैं और उनका फार्म मकान के पास ही स्थित है। घटना के समय घोड़े भी वहीं बंधे हुए थे। तेज धमाके से घोड़े बुरी तरह घबरा गए, लेकिन किसी प्रकार की शारीरिक चोट नहीं आई। यदि बिजली सीधे मकान या अस्तबल पर गिरती तो जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।