Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Drizzle brought coolness to the weather in Jind last night, maximum temperature dropped by three degrees
{"_id":"69954deac92eb41ad70afed2","slug":"video-drizzle-brought-coolness-to-the-weather-in-jind-last-night-maximum-temperature-dropped-by-three-degrees-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में रात को हुई बूंदाबांदी ने घोली मौसम में ठंडक, तीन डिग्री गिरा अधिकतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में रात को हुई बूंदाबांदी ने घोली मौसम में ठंडक, तीन डिग्री गिरा अधिकतम तापमान
रात को हुई हल्की बूंदाबांदी ने मौसम में ठंडक घोल दी है। मंगलवार देर रात शुरू हुई फुहारों का असर बुधवार सुबह भी देखने को मिला। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और सूरज बादलों में छिपा रहा। बूंदाबांदी से रबी की फसलों को फायदा होगा।
बूंदाबांदी के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, जहां पिछले दिनों तापमान अपेक्षाकृत अधिक बना हुआ था, वहीं अब इसमें गिरावट आने से वातावरण सुहावना हो गया है। न्यूनतम तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है।
बुधवार सुबह लोग जब घरों से निकले तो मौसम बदला-बदला नजर आया। सड़कों पर हल्की नमी देखी गई और ठंडी हवाएं चलने से वातावरण ताजा महसूस हुआ। खेतों में खड़ी फसलों के लिए भी यह बूंदाबांदी फायदेमंद मानी जा रही है।
हल्की बारिश से फसलों को नमी मिलेगी और सिंचाई की जरूरत कुछ हद तक कम होगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश कुमार का कहना है कि अगले एक-दो दिन तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। यदि इसी तरह हल्की बूंदाबांदी जारी रही तो तापमान में और गिरावट संभव है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।