{"_id":"6995a2b3469fa9232700bf6f","slug":"video-bharatiya-kisan-union-protest-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: सीएम से मिलने की चेतावनी देने पर बैंक मैनेजर ने सौंपे पॉलिसी के कागजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: सीएम से मिलने की चेतावनी देने पर बैंक मैनेजर ने सौंपे पॉलिसी के कागजात
भारतीय किसान यूनियन का अनिश्तिकालीन धरना बुधवार को पुरानी अनाज मंडी में दूसरे दिन जारी रहा। इसकी अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष बिंद्र नंबरदार ने की।
इस दौरान जिला प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल ने कहा कि बैंक मैनेजर को उचाना में आयोजित रैली कार्यक्रम में किसानों ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने की चेतावनी दी। उसके बाद बैंक मैनेजर ने तुरंत किसानों की मांग को माना और लिखित रूप मै बैंक मैनेजर ने किसानों को कागज दिए। उसके बाद भाकियू ने भी धरने को समाप्त करने का फैसला लिया। बारूराम रूपगढ़, जयबीर राजपुरा भैण, हिसार के जिला अध्यक्ष सतेंद्र कोथ, अजमेर रामराय, सूरजमल उपप्रधान, रमेश डूमरखा और प्रदीप बीबीपुर ने कहा कि बैंक ने किसानों के खाते से बीमा प्रीमियम राशि काट ली थी, लेकिन जब बारिश के चलते फसल खराब हुई तो बैंक ने पालिसी नंबर नहीं दिया, इसके चलते उन्हें फसल खराबा नहीं मिल पाया था। 24 जुलाई 2025 को उनका बीमा प्रीमियम कटा था। इसके बाद 26 अगस्त के आसपास बारिश से उनकी कपास की फसल खराब हो गई तो उन्होंने बीमा कंपनी के दिए टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर उनसे पालिसी नंबर मांगा गया। जब वह पालिसी नंबर लेने के लिए बैंक में आए तो उन्हें टाल मटोल करते हुए कुछ दिन का समय दिया। इसके बाद दिसंबर तक उन्हें चक्कर लगवाए गए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं करवाया। इसके विरोध में 17 फरवरी से पुरानी अनाज मंडी में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था। दूसरे दिन भी बारिश के बीच किसान धरने पर डटे रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।