सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sonia's throat was strangled with a press wire

Hisar News: सोनिया का प्रेस के तार से घोंटा गला, मदद के लिए चीखते-चीखते टूट गईं सांसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Sonia's throat was strangled with a press wire
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर-13 निवासी शिक्षिका सोनिया की प्रेस (इस्त्री) के तार से गला घोंटकर हत्या की गई। पति सौरभ आनंद ने कमरे बंद कर प्रेस से उसके शरीर पर कई वार किए और फिर तार से गला घोंटकर मार डाला। इस दौरान वह चीख-चीखकर मदद मांगती रही लेकिन परिवार के किसी सदस्य ने बीचबचाव नहीं किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनिया के गले व शरीर पर चोटों के 10 निशान मिले हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शनिवार को सौरभ आनंद, उसके भाई-भाभी और मां के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली। सौरभ का अभी सुराग नहीं लगा है। अन्य तीनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
Trending Videos

सिविल लाइन थाना पुलिस के मुताबिक सोनिया के भाई सौरभ के बयान पर जीजा, उसके भाई नितिन, भाभी वंदना और मां के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी रिपोर्ट में उसने बताया कि सोनिया (36) की शादी वर्ष 2016 में सेक्टर- 13 निवासी सौरभ आनंद से शादी की थी। दोनों की 8 साल की बेटी है। शादी के बाद से ही दोनों के रिश्ते ठीक नहीं थे। ससुराल वाले अक्सर सोनिया को परेशान करते थे। शुक्रवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद जीजा ने उसे कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा और गला घोंट दिया। सोनिया के जेठ-जेठानी और सास ने उसका बचाव नहीं किया। पुलिस ने शनिवार को सोनिया के शव को जिला नागरिक अस्पताल से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजा जहां डीएसपी किशोरीलाल की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया गया। सिविल लाइन थाना प्रभारी कर्मजीत ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से प्रेस जब्त कर ली है रक्त के नमूने लिए हैं। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चश्मदीद ने कहा घर से चीखने की आ रही थी आवाज
घटना के चश्मदीद अमित ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार शाम करीब छह बजे सौरभ आनंद के घर के आगे से बाइक पर जा रहा था। घर के अंदर महिला के चीखने की आवाज सुनाई दी। गाली-गलौज सुनकर वह रुक गया। घर के अंदर एक बुजुर्ग महिला रो रही थी। मुझे लगा परिवार का झगड़ा है तो वहां से चला गया।
पिता जी आपके बिना जिंदगी बोझ सी लगती
हिसार के संत नगर निवासी सोनिया के पिता हरीश पपड़ेजा का 8 फरवरी 2026 को निधन हो गया था। उनकी मौत के बाद से ही सोनिया उदास रहती थी। उसने 12 मार्च को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें लिखा था- पिता जी आपके बिना जिंदगी बोझ सी लगती है। सोनिया के पिता ने आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के बाद भी बच्चों को पढ़ाया लिखाया। वह संत नगर में किराए के मकान में रहते थे। सौरभ आनंद की प्रॉपर्टी देखकर परिवार ने उसका रिश्ता यहां किया था ताकि बेटी खुश रह सके।

अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में सोनिया के शव का पोस्टमार्टम करवाया है। रिपोर्ट में प्रेस के तार से गला घोंटने से मौत की पुष्टि हुई है। चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - किशोरी लाल, डीएसपी हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed