{"_id":"699224c87b50cb5c8707baf2","slug":"students-should-focus-on-diagrams-and-keywords-they-will-get-good-marks-in-biology-hisar-news-c-21-hsr1005-812017-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: डायग्राम और की-वर्ड्स पर फोकस करें विद्यार्थी, बायोलॉजी में मिलेंगे अच्छे अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: डायग्राम और की-वर्ड्स पर फोकस करें विद्यार्थी, बायोलॉजी में मिलेंगे अच्छे अंक
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बोर्ड परीक्षा नजदीक आते ही कई विद्यार्थी बायोलॉजी विषय को लेकर घबराने लगते हैं, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि डायग्राम और की-वर्ड्स पर ध्यान देकर आसानी से अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। शिक्षकों के अनुसार समझ आधारित अध्ययन, नियमित रिविजन और सैंपल पेपर अभ्यास सफलता की कुंजी हैं। यदि विद्यार्थी घबराहट छोड़कर सही रणनीति अपनाएं तो कम समय में भी बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं। शिक्षकों ने बताया कि रटने के बजाय विषय को समझकर पढ़ना जरूरी है। सही योजना, निरंतर अभ्यास और कमजोर बिंदुओं पर ध्यान देने से तैयारी मजबूत होती है और परीक्षा में प्रदर्शन बेहतर रहता है।
-- -- -- -- -- -- --
डायग्राम से 70 प्रतिशत कॉन्सेप्ट हो जाते हैं स्पष्ट
बायोलॉजी को रटने की जरूरत नहीं, बल्कि समझकर पढ़ना चाहिए। विद्यार्थियों को सबसे पहले सभी डायग्राम अच्छे से रिवाइज करने चाहिए और उनमें दी गई हर छोटी-बड़ी लेबलिंग पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि लगभग 70 प्रतिशत कॉन्सेप्ट वहीं से स्पष्ट हो जाते हैं। डायग्राम समझ आने पर पूरा अध्याय अपने-आप दोहराया जाता है। परिभाषाओं की पूरी लाइन याद करने के बजाय उनके मुख्य की-वर्ड्स याद करें और परीक्षा में उन्हें रेखांकित करना न भूलें। माइंड मैप बनाकर पढ़ने से विषय पर पकड़ मजबूत होती है और रिविजन तेज होता है।
- राहुल, शिक्षक, ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल।
-- -- -- -- -- -- --
स्मार्ट रिविजन और सैंपल पेपर से बनेगी रणनीति
परीक्षा के समय घबराने के बजाय स्मार्ट रिविजन करना चाहिए। यदि पूरा अध्याय पढ़ने का समय न हो तो कम से कम 10 सैंपल पेपर हल करें और प्रश्नों के पैटर्न को समझें। विषय का मूल नहीं बदलता, केवल सवाल पूछने का तरीका बदलता है। किताब में दिए गए बोल्ड शब्दों पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि वही अक्सर महत्वपूर्ण बिंदु होते हैं। तैयारी अधूरी लगे तो समाधान बार-बार पढ़ें, इससे कमजोर हिस्से समझ में आते हैं और उन्हें दोहराकर मजबूत किया जा सकता है। विद्यार्थियों को हर अध्याय के अभ्यास प्रश्न अवश्य तैयार करने चाहिए।
- स्मिता अग्रवाल, शिक्षिका, सेंट कबीर स्कूल।
Trending Videos