{"_id":"6992d429beb105653c0ccb39","slug":"video-two-modern-washing-stations-will-be-built-at-a-cost-of-rs-72-crore-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: 72 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे दो आधुनिक वाशिंग स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: 72 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे दो आधुनिक वाशिंग स्टेशन
हिसार रेलवे जंक्शन को जल्द ही दो आधुनिक वाशिंग स्टेशन मिलने वाले हैं। करीब 72 करोड़ रुपये की लागत से जंक्शन के साथ में लगते सूर्य नगर रेलवे फाटक के पास ये दोनों वाशिंग लाइन स्टेशन बनाए जाएंगे। जिसके लिए बीकानेर मंडल डीआरएम ने प्रोजेक्ट को स्वीकृत कर 72 करोड़ रुपये बजट जारी कर दिया है। बजट जारी किए जाने के बाद सूर्य नगर फाटक के समीप रेलवे लाइन के साथ लगती रेलवे की जमीन पर वाशिंग लाइन बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। छह माह के अंदर जल्द ही यह वाशिंग स्टेशन बनकर तैयार होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वाशिंग स्टेशन तैयार होने के बाद हिसार जंक्शन पर लंबी दूरी की ट्रेन मिलने की उम्मीदें बढ़ जाएंगी।
हिसार जंक्शन पर पिछले एक दशक से लंबी दूरी की ट्रेन के ठहराव के लिए मांग की जा रही है। प्रदेश के दिल में बसें हिसार जंक्शन को व्यापार की दृष्टि से लंबी दूरी की ट्रेनों की जरूरत हैं। जिसे देखते हुए जंक्शन के पुराने वाशिंग स्टेशन के साथ लगती रेलवे की जमीन पर दो आधुनिक रेलवे वाशिंग लाइन स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके लिए बीकानेर मंडल से 72 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली हैं। इसके विभाग ने बजट भी जारी कर दिया हैं। बीकानेर मंडल के डीआरएम व तकनीकी स्टाफ की टीम ने हाल ही में इसके लिए निरीक्षण किया था। जिसके बाद इस पूरे प्रॉजेक्ट को हरी झंडी दी गई। अब रेलवे विभाग आर्थिक शाखा ने बजट पास कर जारी किया है। बजट मिलने के बाद वाशिंग लाइन डालने के लिए मिट्टी डालकर भूमि को समतल करने का काम शुरू किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।