सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Superintendent of Police said - Stay alert... frauds are happening in the name of cylinder booking

Hisar News: पुलिस अधीक्षक बोले- रहें सतर्क...सिंलिडर बुकिंग के नाम पर हो रही धोखाधड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 16 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Superintendent of Police said - Stay alert... frauds are happening in the name of cylinder booking
विज्ञापन
हिसार। घरेलू गैस किल्लत के बीच साइबर ठग सिंलिडर बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी कर लोगों को शिकार बना रहे हैं। हालांकि अभी जिले में इस प्रकार का मामला अभी सामने नही आया है लेकिन फिर भी लोग सर्तक रहें।
Trending Videos

पुलिस अधीक्षक (एसपी) शशांक कुमार सावन ने कहा कि साइबर ठग लोगों को फोन कॉल, एसएमएस, व्हाट्सएप या सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी लिंक भेजकर गैस बुकिंग या सब्सिडी अपडेट करने का झांसा देते हैं। ठगों की ओर से भेजे गए लिंक पर क्लिक करने के बाद लोगों से बैंक खाते की जानकारी, डेबिट,क्रेडिट कार्ड नंबर, ओटीपी या अन्य निजी जानकारी मांगी जाती है। इस जानकारी का दुरुपयोग कर ठग लोगों के बैंक खातों से पैसे निकाल लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनजान लिंक पर क्लिक न करें
एसपी ने कहा कि एलपीजी गैस की बुकिंग केवल अधिकृत गैस एजेंसी, आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत मोबाइल ऐप के माध्यम से ही करें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपनी बैंकिंग या निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। गैस बुकिंग के नाम पर आने वाले फर्जी कॉल या संदेशों से सावधान रहें। किसी व्यक्ति के साथ इस प्रकार की ठगी होती है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करवाएं। जिला पुलिस नागरिकों सतर्क रहेंने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed