सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   T-Point flyover opens, easing Delhi-Hisar commute

Hisar News: टी-पॉइंट फ्लाईओवर चालू, दिल्ली-हिसार आवगमन में होगी सुगमता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
T-Point flyover opens, easing Delhi-Hisar commute
विज्ञापन
हांसी। दिल्ली रोड टी-पॉइंट पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है और इसे आमजन के लिए खोल दिया गया है। अब दिल्ली से हिसार आने-जाने वाले वाहन चालक सीधे फ्लाईओवर से गुजर सकते हैं। फ्लाईओवर चालू होने से नीचे लगने वाला जाम कम हो गया है।
Trending Videos

पहले फ्लाईओवर के नीचे जाम लगने से वाहन चालकों को कई देर इंतजार करना पड़ता था। कई बार 30 मिनट तक यातायात बाधित रहता था। फ्लाईओवर के साथ लगती सड़कों का निर्माण कार्य जारी है। निर्माण पूरा होने तक भिवानी जाने वाले वाहनों को दो किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर यूटर्न लेकर मार्ग पर लौटना पड़ रहा है। फ्लाईओवर के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन शिफ्ट नहीं होने के कारण दो महीने तक काम रुका था लेकिन हाल ही में इसकी मंजूरी मिलने के बाद कार्य फिर से शुरू हुआ और फ्लाईओवर खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की परियोजना 148बी के तहत हांसी-भिवानी बाईपास का निर्माण किया गया है। परियोजना में 43 किलोमीटर के दायरे में दो मुख्य ओवरब्रिज, सात पुल और दस से अधिक अंडरपास शामिल हैं। इसी योजना में हांसी के दिल्ली रोड टी-पॉइंट पर फ्लाईओवर बनाया गया है। फ्लाईओवर की फोरलेन चौड़ाई लगभग 14 मीटर है और बीच में डिवाइडर लगाया गया है। परियोजना का कुल बजट लगभग 802 करोड़ रुपये है।

बवानीखेड़ा क्षेत्र में निर्माण जारी :
भिवानी रोड के इस हिस्से पर हांसी की तरफ से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। बवानीखेड़ा क्षेत्र में निर्माण कार्य अभी जारी है। हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग के कारण कार्य में देरी हुई थी। पूरा फोरलेन खुलने के बाद भिवानी से हांसी तक यात्रा कम समय में और सुगमता से पूरी की जा सकेगी। परियोजना का समापन दिसंबर 2025 तक होना निर्धारित है।
::::::::::
फ्लाईओवर के लंबित कार्य को पूरा करवा दिया गया है। साथ लगती सड़क की मरम्मत करवाया जा रही है।- हेमेंद्र सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed