सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Teachers in 863 schools in the district submitted progress reports to parents.

Hisar News: जिले के 863 स्कूलों में शिक्षकों ने अभिभावकों को सौंपी प्रगति रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Teachers in 863 schools in the district submitted progress reports to parents.
मेगा पीटीएम में छात्र को सम्मानित करते स्कूल स्टाफ सदस्य व पीएम श्री स्कूल गंगवा के प्राचार्य ज
विज्ञापन
हिसार। शिक्षा विभाग की पहल के तहत बुधवार को जिले के 863 सरकारी स्कूलों में मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित की गई। इस अवसर पर शिक्षकों ने अभिभावकों को विद्यार्थियों के वार्षिक प्रदर्शन की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट सौंपी और बच्चों की शैक्षणिक स्थिति से अवगत कराया।
Trending Videos


कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों का मूल्यांकन समग्र प्रगति रिपोर्ट के माध्यम से साझा किया गया जबकि बालवाटिका के बच्चों की प्रगति निपुण अभियान के आधार पर समझाई गई। शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों की सीखने की क्षमता, व्यवहारिक विकास और सुधार के क्षेत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में स्कूलों में प्रवेश उत्सव भी आयोजित किया गया जिसमें नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रस्तावित गतिविधियों की जानकारी दी गई। अभिभावकों को बताया गया कि आगामी सत्र में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल आधारित शिक्षण, सह-पाठयक्रम गतिविधियों और व्यावसायिक शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इनका लाभ उठा सकें। शिक्षकों ने अभिभावकों को यह भी समझाया कि वे बच्चों की पढ़ाई में किस प्रकार सहयोग कर सकते हैं और नियमित रूप से स्कूल से जुड़े रहें। मेगा पीटीएम का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम साझा करना नहीं था बल्कि स्कूल और अभिभावकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना भी था। इस पहल से अभिभावकों की भागीदारी बढ़ी और शिक्षा के प्रति जागरूकता में भी इजाफा हुआ।



इस तरह के आयोजनों से सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने में मदद मिलेगी और शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। साथ ही विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए स्कूल और अभिभावकों के बीच तालमेल और मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed