सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Teluram Jangra announced his decision to leave the Congress party

हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका: इस नेता ने पार्टी छोड़ने का किया एलान, जानें क्या है वजह?

संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 05 Mar 2026 12:57 PM IST
विज्ञापन
सार

राज्यसभा चुनाव से पहले हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राज्य में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने अनदेखी के कारण पार्टी को छोड़ने का फैसला किया है। डिटेल में पढ़ें खबर...

Teluram Jangra announced his decision to leave the Congress party
तेलूराम जांगड़ा ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ने का किया एलान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा ओबीसी कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तेलूराम जांगड़ा ने  कांग्रेस छोड़ने का एलान किया है। राज्यसभा चुनाव में ओबीसी वर्ग को टिकट न देने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कांग्रेस छोड़ी है। इस संदर्भ में उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र भी भेज दिया है। उन्होंने यह भी घोषणा की है कि वह भविष्य में किसी अन्य राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़ेंगे।
Trending Videos


30 साल से कांग्रेस में थे तेलूराम जांगड़ा

तेलूराम जांगड़ा पिछले 30 वर्षों से कांग्रेस में थे। वह कांग्रेस सरकार के दौरान वर्ष 2011 में हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भी बने थे, करीब 6 वर्ष तक का उनका कार्यकाल था। इसके बाद वह कांग्रेस में ही रहे। तेलु राम जांगड़ा का कहना है कि ओबीसी वर्ग की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्हें उम्मीद थी कि हरियाणा में जिन दो सीटों पर राज्यसभा चुनाव होना है उनमें कांग्रेस अपना प्रत्याशी ओबीसी वर्ग से चुनेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा- ओबीसी वर्ग की हो रही अनदेखी 

ओबीसी वर्ग से टिकट न देकर एससी वर्ग से जुड़े कर्मवीर सिंह बौद्ध को टिकट दी गई जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया है। उनका कहना है कि वह इस तरह की अनदेखी और नहीं सहन कर सकते थे। इसलिए उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया व साथ ही पार्टी भी छोड़ दी है। उन्होंने बताया कि वह भविष्य में किसी भी पार्टी में शामिल नहीं होंगे। अब केवल समाज सेवा के रूप में कार्य करेंगे।

ये भी पढ़ें: हरियाणा राज्यसभा चुनाव: भाजपा के संजय भाटिया ने भरा नामांकन, वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ पहुंचे कर्मवीर बाैद्ध
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed