सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Teluram left Congress after being denied a ticket for the Rajya Sabha elections.

Hisar News: राज्यसभा चुनाव में टिकट नहीं देने पर तेलूराम ने छोड़ी कांग्रेस

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 06 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Teluram left Congress after being denied a ticket for the Rajya Sabha elections.
विज्ञापन
हांसी। हरियाणा ओबीसी कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तेलूराम जांगड़ा ने राज्यसभा चुनाव में ओबीसी वर्ग को टिकट न देने पर कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने वीरवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र भी भेज दिया। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने उनसे फोन पर बात कर पार्टी न छोड़ने का आग्रह किया लेकिन जांगड़ा ने अपने निर्णय नहीं बदला। जांगड़ा का कहना है कि वह स्वयं के अलावा राव दान सिंह और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष उदय भान को टिकट का दावेदार मान रहे थे लेकिन इस बार किसी भी ओबीसी नेता को टिकट नहीं मिला। जांगड़ा ने यह स्पष्ट किया कि वे भविष्य में किसी अन्य राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़ेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर फाग के दिन ही कांग्रेस छोड़ने की घोषणा की और इसके बाद अपने इस्तीफे को पार्टी आलाकमान के पास भेज दिया। जांगड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने इस बार एससी वर्ग से जुड़े कर्मवीर सिंह बौद्ध को टिकट दिया जिससे उन्हें और अन्य ओबीसी वर्ग के नेताओं को निराशा हुई। उन्हें उम्मीद थी कि हरियाणा में होने वाले दो राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस अपना प्रत्याशी ओबीसी वर्ग से चुनेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed