{"_id":"69a9df44519b47176d0a20f8","slug":"development-will-gain-momentum-eight-new-sectors-will-be-developed-in-149478-acres-hisar-news-c-21-hsr1020-823507-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: विकास को मिलेगी रफ्तार...1494.78 एकड़ में विकसित होंगे आठ नए सेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: विकास को मिलेगी रफ्तार...1494.78 एकड़ में विकसित होंगे आठ नए सेक्टर
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। जिला बनने के बाद हांसी शहर के विस्तार और शहरी विकास को नई रफ्तार मिलेगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने शहर और तीन गांवों में आठ नए सेक्टर काटने की योजना बनाई है। इसके लिए लगभग 1494.78 एकड़ भूमि अधिग्रहित की जाएगी। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के पहले चरण में ई-भूमि पोर्टल पर आवेदन शुरू हो गए हैं। 30 अप्रैल तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी।
नारनौंद क्षेत्र में 248 एकड़ भूमि पर तीन सेक्टर विकसित किए जाएंगे। शेखपुरा, ढाणा, ढाणी कुंदनापुर और हांसी की जमीन को पहले चरण में अधिग्रहित किया जाएगा। जमीन सीधे किसानों और भूमि मालिकों की सहमति से खरीदी जाएगी।
भूमि अधिग्रहण के बाद ही एचएसवीपी तय करेगा कि कितने सेक्टरों का निर्माण किया जा सकता है। योजना में सेक्टर 1, 2, 4, 7, 13, 14, 15 और 16 शामिल हैं। हांसी में पहले से मौजूद सेक्टर छह, सेक्टर छह पार्ट टू और सेक्टर पांच में से सेक्टर छह पूरी तरह विकसित है, जबकि अन्य सेक्टरों का विकास अब भी जारी है।
सेक्टर तीन की जमीन पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाना है। वहीं नारनौंद में 248 एकड़ जमीन पर सेक्टर 2, 4 और 6 काटे जाएंगे। नारनौंद में अभी तक एक भी सेक्टर नहीं है। उकलाना में भी सेक्टर 2पी, 3पी, 4पी, 7पी व 8पी काटे जाने हैं। अग्रोहा में 222 एकड़ जमीन पर सेक्टर 2 व 4 काटे जाएंगे। इसके लिए तीसरे चरण में ई-भूमि पोर्टल पर एक जुलाई से 31 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे।
मास्टर प्लान 2031 के तहत इन सेक्टरों में चौड़ी सड़कें, पार्क, आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम और बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाएगी। मास्टर प्लान 2031 के अनुसार शहरी विकास को गति देने के लिए पूरे प्रदेश में सेक्टर काटने की योजना तैयार की गई है।
जिला बनने के बाद जरूरत अनुसार काटे जा रहे सेक्टर
हांसी को हरियाणा का 23वां जिला घोषित किए जाने के बाद यहां प्रशासनिक और आवासीय जरूरतों के लिए नए सेक्टरों की रूपरेखा तैयार की गई है। हांसी व नारनौंद विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर बनाए गए इस नए जिले में अब 110 गांव शामिल हैं। नारनौंद अब हांसी जिले का हिस्सा है। यहां भी नियोजित शहरीकरण के तहत नए सेक्टरों का विस्तार किया जाएगा। जमीन का अधिग्रहण ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा ताकि किसानों को उचित मुआवजा मिले।
नया सचिवालय और कोर्ट बनेगा
हांसी जिला बनने के बाद पहले से बने लघु सचिवालय को ही जिला सचिवालय बनाया गया है। नया जिला सचिवालय व सेशन कोर्ट का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए जमीन खोजने का कार्य भी चल रहा है। हालांकि बार एसोसिएशन की मांग है कि सचिवालय और सेशन कोर्ट के लिए साथ लगती एचएसवीपी की जमीन का अधिग्रहण किया जाए। सचिवालय को यहां से अलग दूर बनाया गया तो लोगों को परेशानी होगी।
:::::::::::::
नए सेक्टर के लिए ई-भूमि पोर्टल के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जमीन देने वाले इच्छुक व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं।- राजेश खोथ, एसडीएम
Trending Videos