Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
MNREGA and US trade deal are policies that destroy farmers and laborers: MP Jaiprakash
{"_id":"69aaa402baf7066e190df639","slug":"video-mnrega-and-us-trade-deal-are-policies-that-destroy-farmers-and-laborers-mp-jaiprakash-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"मनरेगा तथा अमेरिका ट्रेड डील किसान- मजदूर को तबाह करने वाली नीतियां: सांसद जयप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा तथा अमेरिका ट्रेड डील किसान- मजदूर को तबाह करने वाली नीतियां: सांसद जयप्रकाश
सांसद जयप्रकाश ने कहा कि किसानों को अब तक फसलों का मुआवजा नहीं दिया गया। किसानों का करीब 200 करोड़ रुपये का मुआवजा अब तक नहीं दिया जा रहा। मनरेगा को बंद करने का षडयंत्र किया जा रहा है। मनरेगा तथा अमेरिका ट्रेड डील किसान- मजदूर को तबाह करने वाली नीतियां हैं। हमारे विधायक जब विधानसभा में इस मुद्दे को उठा रहे हैं तो उसे विधानसभा की कार्यवाही से ही डिलिट कर दिया गया।
हिसार लघु सचिवालय में दिशा कमेटी की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद जयप्रकाश ने कहा कि किसानों के साथ धोखा कर प्रदेश सरकार ने 700 करोड़ रुपये बचाने का दावा किया है। इस तरह से सब्सीडी बचाना पूरी तरह से गलत है। क्या इस बार गेहूं की बिजाई कम थी? क्या लोगों ने यूरिया कम डाला? बिजाई का एरिया तो उतना ही था लेकिन किसानाें को यूरिया नहीं मिला। सब्सीडी कहां से बचाई। किसानों को समय पर यूरिया ही नहीं मिला। किसानों को फसल का उत्पादन कम मिलेगा तो किसान आर्थिक तौर पर कमजोर होगा। यह सरकार किसान व मजदूर को आर्थिक तौर पर कमजोर कर उसको बर्बाद करना चाहती है।
पूरे प्रदेश में मानसून सीजन में भारी बारिश से जलभराव के हालात बने थे। प्रदेश सरकार ने किसानों को दिवाली से पहले मुआवजे के लिए एलान किया था। यह मुआवजा दिवाली तो छोड़ो होली के बाद भी नहीं मिल पाया। किसानों का करीब 200 करोड़ रुपये का मुआवजा बकाया है। प्रदेश की किसान विरोधी सरकार ने बाढ़ को प्राकृतिक आपदा घोषित नहीं किया। जिसके चलते केंद्र सरकार की ओर से हरियाणा को मुआवजा नहीं मिला। सांसद जयप्रकाश ने कहा कि सबसे ज्यादा टोल क्लेक्शन हरियाणा से हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।