सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   They committed the robbery in order to buy branded shoes and clothes.

Hisar News: ब्रांडिड जूते व कपड़े खरीदने के लिए दिया था लूट की वारदात को अंजाम, पेट्रोल पंप के मैनेजर से लूटे थे 2.10 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
They committed the robbery in order to buy branded shoes and clothes.
विज्ञापन
हिसार। बगला रोड स्थित पेट्रोल पंप लूट मामले के आरोपियों ने ब्रांडिड जूते व कपड़े खरीदने के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया। यह खुलासा आरोपियों ने रिमांड के दौरान पूछताछ में किया। सदर थाना पुलिस ने वीरवार को आरोपियों को एक दिन का रिमांड पूरा होने के बाद अदालत में पेश किया जहां से तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Trending Videos

पुलिस प्रवक्ता दीपक ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी ढंढूर निवासी प्रवेश से एक बाइक व 18 हजार रुपये, ढंढूर निवासी सागर उफ भोजी से 10 हजार रुपये और आरोपी चौथा मिल सेक्टर 2 निवासी साहिल से 12 हजार रुपये बरामद किए। तीनों ही आरोपी 10 से 12वीं कक्षा तक पढ़े हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए यह लूट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
तीनों आरोपियों का है आपराधिक रिकॉर्ड
इन तीनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड मिला है। आरोपी प्रवेश के खिलाफ लड़ाई-झगड़े की 4 प्राथमिकी दर्ज हैं। प्रवेश पूर्व में भी कुछ मामलों में न्यायालय की तारीखों पर अनुपस्थित रह चुका है। वहीं सागर पर लड़ाई झगड़े की 2 प्राथमिकी दर्ज हैं जबकि आरोपी साहिल के खिलाफ भी एक प्राथमिकी दर्ज है।
------
यह है मामला
8 मई 2025 को बगला रोड स्थित एचपी शुभम फीलिंग स्टेशन पर कार्यरत मैनेजर जोगिंद्र सैनी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि रात करीब 09:00 बजे पेट्रोल पंप बंद करने के बाद वह दिनभर की बिक्री के 2.10 लाख रुपये अपने बैग में डालकर मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। रास्ते में एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने मुंह ढककर उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर गिरा दिया और मारपीट कर नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। इस संबंध में थाना सदर हिसार में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। सीआईए एक की टीम लगभग एक साल से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। आखिरकार 31 मार्च को पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed