सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Those who give up addiction and join the mainstream of society will be honored

Hisar News: नशा छोड़ समाज की मुख्य धारा में शामिल होने वाले होंगे सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Those who give up addiction and join the mainstream of society will be honored
विज्ञापन
हिसार। उपायुक्त महेंद्र पाल की अध्यक्षता में शनिवार को नशा नियंत्रण और रोकथाम के लिए समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने ड्रग कंट्रोलर को जिले के सभी केमिस्ट दुकानों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नशा छोड़कर समाज की मुख्य धारा में लौटने वालों को नशा मुक्ति वॉरियर्स के रूप में चिह्नित कर 26 जनवरी और 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा।
Trending Videos

शिक्षा विभाग को विद्यार्थियों को नशे से बचाने के लिए विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई। शहरी स्थानीय निकाय विभाग और पंचायत विभाग को पुराने और जर्जर भवनों को चिन्हित कर ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए, ताकि ये नशाखोरी के अड्डे न बनें। पंचायत विभाग को भांग के पौधों को समयबद्ध तरीके से नष्ट करने का आदेश भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने नशा नियंत्रण के लिए एनफोर्समेंट, अवेयरनेस और ट्रीटमेंट पर समान रूप से फोकस करने की बात कही। सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए और अगले बैठक में एक्शन रिपोर्ट प्रस्तुत करने की आवश्यकता जताई गई। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, एसडीएम बरवाला अश्वीर नैन, जिला परिषद के सीईओ सुभाष चंद्र, सीएमओ डॉ. सपना गहलावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed