{"_id":"69c971c76007ceb036069f89","slug":"trials-for-selection-of-haryana-rugby-football-teams-today-hisar-news-c-21-hsr1005-838845-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हरियाणा की रग्बी फुटबाल टीमों के चयन के लिए आज ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हरियाणा की रग्बी फुटबाल टीमों के चयन के लिए आज ट्रायल
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। इंडियन रग्बी फुटबाल यूनियन (आईआरएफयू) एड-हॉक कमेटी और हरियाणा जिला रग्बी संघों की बैठक में प्रदेश की सीनियर पुरुष और महिला रग्बी टीमों के गठन का निर्णय लिया गया है। इसके तहत सोमवार को सुबह 10 बजे से रग्बी मैदान, नांगल कलां, सोनीपत में राज्य की सीनियर रग्बी टीमों के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, राजगीर (बिहार) में 16 से 21 अप्रैल तक सीनियर नेशनल रग्बी 7एस चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में महिला वर्ग के मुकाबले 16-17 अप्रैल को और पुरुष वर्ग के मुकाबले 20-21 अप्रैल को खेले जाएंगे। आयोजन अधिकारी तिलक राज ने बताया कि ट्रायल के लिए खिलाड़ियों की रिपोर्टिंग सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक होगी। ट्रायल में भाग लेने के लिए 2008 या उससे पहले जन्मे खिलाड़ी पात्र होंगे। 2009 में जन्मे खिलाड़ियों को विशेष अनुमति लेनी होगी, जबकि 2010 या इसके बाद जन्मे खिलाड़ियों को अनुमति नहीं दी जाएगी।
तिलक राज ने यह भी बताया कि जो खिलाड़ी पिछले तीन वर्षों में भारतीय राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहे हैं या हरियाणा राज्य की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं या राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता रहे हैं, उन्हें सीधे शिविर में शामिल किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है, और उन्हें निवास और जन्मतिथि से संबंधित आवश्यक दस्तावेज लाने होंगे।
रग्बी इंडिया की ओर से वरिष्ठ विकास प्रबंधक विकास चौरसिया, भारतीय सहायक कोच तिलक राज, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भूपेंद्र भोकन और ज्योति चौधरी को चयन समिति में शामिल किया गया है। जींद रग्बी संघ के अध्यक्ष सुरेश अहलावत, सोनीपत रग्बी संघ के सचिव नरेंद्र सिंह मोर और आईआरएफयू से विकास चौरसिया अनुशासन समिति के सदस्य बनाए गए हैं।
Trending Videos