सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two Farmer Brothers Die Road Accident in Hisar

हिसार में दर्दनाक सड़क हादसा: शोक जताने जा रहे दो सगे किसान भाइयों की मौत, कार छोड़कर ऑटो से फरार हुए आरोपी

माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 27 May 2026 03:10 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार को एक युवती चला रही थी। उसके साथ उसके स्वजन भी सवार थे। आमने-सामने की टक्कर होने के बाद युवती अपने परिजनों के साथ ऑटोरिक्शा में बैठकर हिसार लौट गई। पुलिस बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी में है।

Two Farmer Brothers Die Road Accident in Hisar
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

चौधरीवास के पास पनिहार चौक पर बुधवार सुबह नलवा गांव निवासी दो किसान भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल भिजवाए गए हैं। पुलिस मृतकों के स्वजनों के बयान पर कार्रवाई करने में जुटी है। नलवा निवासी राजपाल (68) और उनके भाई जिलेसिंह (56) सुबह साढ़े दस बजे बाइक पर सवार होकर शोक जताने रावलवास कलां जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक हिसार से खाटूश्याम जा रही कार की चपेट में आ गई। जिससे दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। 

Trending Videos


दोनों मृतकों के तीसरे भाई सुरेश ने पुलिस को बयान दिया है कि दोनों भाई खेती करते थे। बुधवार की सुबह वे रावलवास कलां गांव जा रहे थे। पनिहार चौक पर हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार को एक युवती चला रही थी। उसके साथ उसके स्वजन भी सवार थे। आमने-सामने की टक्कर होने के बाद युवती अपने परिजनों के साथ ऑटोरिक्शा में बैठकर हिसार लौट गई। पुलिस बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed