Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Heatwave Ravages Hansi: Mercury Soars During 'Nautapa'; Health Department Issues Advisory
{"_id":"6a16c48a5afa5110f902700e","slug":"video-heatwave-ravages-hansi-mercury-soars-during-nautapa-health-department-issues-advisory-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में गर्मी का कहर, नौतपा में पारा हाई; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में गर्मी का कहर, नौतपा में पारा हाई; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
हांसी में नौतपा के दौरान भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। प्रदेश में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने हरियाणा के 17 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं गर्मी के मौसम में ठंडे पेय पदार्थ व रसीले फल की खपत ज्यादा बढ़ गई है।
भीषण गर्मी और लू के कारण प्रदेश का तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। हरियाणा में लगातार तेज गर्म हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों का दिन के समय घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। जिला प्रशासन ने भीषण गर्मी और लू को देखते हुए एडवाइजरी भी जारी है। नागरिक अस्पताल में लोगों को गर्मी और लू से बचाव के लिए ओआरएस के घोल की जानकारी भी दी गई। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया कि तेज गर्मी में शरीर में पानी और जरूरी लवणों की कमी हो जाती है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है।
हांसी में दोपहर के समय गर्म हवाओं का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। 12 बजे से शाम 4 बजे तक लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। बाजारों और सड़कों पर भी दोपहर में आवाजाही कम दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार 29 मई से 1 या 2 जून के बीच हरियाणा में मौसम बदल सकता है। कई इलाकों में बारिश, धूल भरी आंधी और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी कि गर्मी के दौरान ज्यादा पानी पीएं और जरूरत पड़ने पर ओआरएस का घोल इस्तेमाल करें। अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों घोल बनाने और सही तरीके से सेवन करने के बारे में भी जागरूक किया गया।
गांव जमावड़ी निवासी राजेश ने बताया कि इस समय गर्मी काफी ज्यादा पड़ रही है। तेज धूप और लू के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। लोग भी दोपहर के समय धूप से बचने की कोशिश कर रहे हैं और ठंडी चीजों का सेवन कर गर्मी से राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं।
नागरिक अस्पताल के3 सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. राहुल बुद्धिराजा ने भीषण गर्मी कहा कि सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बहुत जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही गर्मी और लू के कारण शरीर में पानी की कमी हो सकती है। ऐसे में लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए और बॉडी को डिहाइड्रेट होने से बचाने के लिए नींबू पानी, लस्सी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
डॉ. राहुल बुद्धिराजा ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को गर्मी की वजह से बीमार हो तो स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल चेकअप करवाना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।