Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
CM Flying and Food Safety Department raid milk chilling plant in Hansi, team collects samples for testing
{"_id":"6a16b24d7bae64f62b0cfd4f","slug":"video-cm-flying-and-food-safety-department-raid-milk-chilling-plant-in-hansi-team-collects-samples-for-testing-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में दूध के चिलिंग प्लांट में सीएम फ्लाइंग व खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड, टीम ने जांच के लिए सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में दूध के चिलिंग प्लांट में सीएम फ्लाइंग व खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड, टीम ने जांच के लिए सैंपल भरे
दिल्ली रोड पर गांव ढाणी पिरान में जींद की सीएम फ्लाइंग और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने दूध के चिलिंग मिल्क प्लांट पर छापेमारी की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई। इस कार्रवाई के दौरान प्लांट में करीब 5 हजार लीटर दूध मिला। टीम ने मौके से दूध के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।
बता दें कि मिलावटखोरी पर रोक लगाने के उद्देश्य से सीएम फ्लाइंग और खाद्य सुरक्षा विभाग ने यह रेड की है। रिपोर्ट आने के बाद ही दूध की गुणवत्ता और किसी प्रकार की मिलावट की पुष्टि हो सकेगी। बताया जा रहा है कि यह प्लांट आसपास के गांवों से दूध एकत्रित करता था और दूध खराब न हो इसके लिए यहां चिलिंग सिस्टम लगाया गया था। इसके बाद यहां से दूध को आगे सप्लाई किया जाता था। अधिकारियों का कहना है कि जांच में यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो चिलिंग मिल्क प्लांट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिसार एफएसओ काजल मेहतानी ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद रेड की गई थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की मिलावट या अनियमितता सामने आती है तो दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। 5000 हजार लीटर दूध यहां मिला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।