{"_id":"694433b60c734c3ee80d4bbc","slug":"weather-report-fog-alert-in-haryana-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में कोहरे का अलर्ट: नारनौल और हिसार रहे सबसे ठंडे, आगे कैसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में कोहरे का अलर्ट: नारनौल और हिसार रहे सबसे ठंडे, आगे कैसा रहेगा मौसम
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 18 Dec 2025 10:32 PM IST
सार
मौसम विभाग ने हरियाणा में विभिन्न जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आगामी चार दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
सोनीपत में रोहतक रोड पर सुबह छाया कोहरा
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अब शुक्रवार से मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अब 3-4 दिन बादल छाएंगे। साथ ही कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। हिसार व नारनौल में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, सोनीपत में अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री रहा, जो राज्य में सबसे कम रहा।
Trending Videos
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। विक्षोभ के असर से दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाओं से वातावरण में नमी में बढ़ोतरी हुई है। भारतीय मौसम विभाग ने पश्चिमी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट और पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, जींद, कैथल, रोहतक, झज्जर, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद, पलवल व नूंह जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। जिन क्षेत्रों में कोहरा छाया रहेगा, वहां रात के तापमान में हल्की बढ़त और दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं जिन क्षेत्रों में कोहरा नहीं छाएगा, वहां रात के तापमान में गिरावट व दिन के तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिलेगी। 24 दिसंबर से उत्तरी हवाओं के प्रभाव से दोबारा से तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह के समय छाया रहा कोहरा
वीरवार सुबह प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ भी हो गया और धूप निकल आई। इस दौरान कहीं-कहीं हल्के बादल भी छाए रहे।