फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Uneven Monsoon Season in Haryana Drought-like Conditions in Eight Districts

हरियाणा में मानसून सत्र रहा असंतुलित: आठ जिलों में सूखे जैसे हालात, प्रदेश में कुल वर्षा में 17 प्रतिशत की कमी

Thu, 20 Aug 2026 09:52 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 20 Aug 2026 09:52 AM IST
सार

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने जानकारी दी कि वर्तमान में सोनीपत से लेकर पंचकूला तक के क्षेत्र में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हैं, जबकि मध्य व दक्षिणी हरियाणा का मौसम अपेक्षाकृत शुष्क बना हुआ है।

विज्ञापन
Uneven Monsoon Season in Haryana Drought-like Conditions in Eight Districts
मौसम (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार का दक्षिण पश्चिम मानसून हरियाणा में असंतुलित रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, वर्तमान मानसून सत्र (1 जून से 20 अगस्त) के दौरान हरियाणा में बारिश का वितरण बेहद असंतुलित रहा है। राज्य में कुल संचयी वर्षा सामान्य से 17 प्रतिशत कम दर्ज की गई है। 1 जून से 20 अगस्त के बीच प्रदेश में औसतन 254.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि इस अवधि का सामान्य औसत 307.6 मिमी रहता है। इस मानसूनी सीजन में हरियाणा के 22 जिलाें में से आठ जिलों में सूखे जैसे हालात हैं। आईएमडी के वैज्ञानिक शिवेंद्र सिंह ने बताया कि मानसूनी बारिश कुछ जिलों में अच्छी तो कुछ जिलों में कम हुई है। अक्सर सीजन में ऐसा देखा जाता है। इस बार पहले की तुलना में हरियाणा में मानसून कमजोर रहा है। इस कारण भी ऐसा देखने को मिला। अभी दक्षिण पश्चिम मानसून सितंबर के आखिर तक चलेगा।

विज्ञापन


22 में से आठ जिलों में सूखाग्रस्त हालात
इस मानसूनी सीजन में बारिश के आंकड़ों की तुलना से पता चलता है कि राज्य के 22 में से 8 जिलों में सूखाग्रस्त हालात बने हुए हैं। इनमें जींद 52% कमी, अंबाला में 51% कमी, कैथल में 49%, सिरसा में 47%, पंचकूला 44%, रोहतक में 36%, करनाल में 33% और सोनीपत में 27% बारिश की कमी शामिल हैं। जींद में सामान्य 276.4 मिमी के मुकाबले महज 133.9 मिमी और अंबाला में सामान्य 606.1 मिमी के मुकाबले मात्र 298.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


इन जिलों में सामान्य से अधिक बारिश 
वहीं दूसरी ओर, भिवानी में सामान्य से 22% अधिक (260.2 मिमी), कुरुक्षेत्र में 19% अधिक (342.1 मिमी) और पलवल में 17% अधिक (330.8 मिमी) वर्षा दर्ज हुई है। वहीं, यमुनानगर (564.1 मिमी), गुरुग्राम (341.7 मिमी), फरीदाबाद (365.5 मिमी) और नूंह (329.9 मिमी) में वर्षा की स्थिति सामान्य के करीब बनी हुई है। उत्तरी व मध्य हरियाणा के कृषि प्रधान जिलों में 50% तक बारिश की कमी के कारण धान और अन्य खरीफ फसलों की सिंचाई का संकट गहरा गया है, जिससे किसानों पर वित्तीय दबाव बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते सप्ताह बारिश के हालात
बीते सप्ताह (14 से 20 अगस्त) की बात करें तो स्थिति और भी चिंताजनक रही, जहां सामान्य 34.1 मिमी की जगह केवल 20.3 मिमी बारिश हुई, जो कि 40 प्रतिशत की भारी साप्ताहिक गिरावट को दिखाती है। इस दौरान पलवल 99% कम, रेवाड़ी में 97% कम, जींद में 95% कम, महेंद्रगढ़ 92% और सिरसा में 90% कमी के साथ मानसून लगभग सूखा ही बीता। हालांकि, चंडीगढ़ 108%, कुरुक्षेत्र में 177%, पंचकूला में 69% और पानीपत में 66% में बीते सप्ताह मानसूनी बौछारों के कारण अत्यधिक बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed