{"_id":"6a85f0a0c94d9fec90014646","slug":"debris-from-a-hillside-fell-onto-the-kalka-shimla-railway-track-the-army-safely-evacuated-172-passengers-ambala-news-c-36-1-amb1001-168104-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कालका-शिमला रेलमार्ग पर पहाड़ी से गिरा मलबा, सेना ने सुरक्षित निकाले 172 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कालका-शिमला रेलमार्ग पर पहाड़ी से गिरा मलबा, सेना ने सुरक्षित निकाले 172 यात्री
विज्ञापन
अंबाला रेल मंडल के अधीन कालका-शिमला रेल लाइन पर गिरा मलबा। रेलवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। विश्व धरोहर कालका–शिमला रेल मार्ग पर मंगलवार को भारी बारिश के बीच गुम्मन और कोटी स्टेशनों के बीच पहाड़ी से भारी मलबा ट्रैक पर आ गिरा। इस दौरान ट्रेन में सवार 172 यात्रियों की सांसें अटक गईं, जिन्हें बाद में सेना की मदद से सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।
रेलवे के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 3:15 बजे गुम्मन और कोटी स्टेशनों के बीच पहाड़ी दरकने से मलबा और चट्टानें रेलवे ट्रैक पर आ गईं। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए रेलवे प्रशासन ने तुरंत कालका से शिमला जा रही ट्रेन संख्या 52458 को महज 13 मिनट के भीतर यानी 3:28 बजे कोटी स्टेशन पर रोक दिया गया। इससे ट्रेन मलबे की चपेट में आने से बच गई।
तीन वाहनों से निकाले गए यात्री
घटना के तुरंत बाद रेलवे ने ट्रैक से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया। लगातार भारी बारिश के कारण कालका और आसपास के इलाकों में सड़क मार्ग पर भी भारी जाम की स्थिति बन गई थी। यात्रियों को जल्द सुरक्षित कालका स्टेशन पहुंचाने के लिए रेलवे अधिकारियों ने स्थानीय सेना के अधिकारियों से संपर्क किया। सेना ने बिना देर किए तीन वाहन कोटी स्टेशन भेजे। सेना के इन वाहनों की मदद से सभी 172 यात्रियों को सुरक्षित कोटी से कालका रेलवे स्टेशन लाया गया। यहां वे शाम करीब 7:20 बजे पहुंचे। कालका स्टेशन पहुंचने पर रेलवे प्रशासन की ओर से सभी यात्रियों के लिए पीने के पानी और जलपान की विशेष व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि प्रतिकूल मौसम में ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।