{"_id":"69cd72d7eda8818e2204b43b","slug":"wheat-was-not-purchased-on-the-first-day-hisar-news-c-21-hsr1020-841546-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पहले दिन नहीं हुई गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पहले दिन नहीं हुई गेहूं की खरीद
विज्ञापन
अनाज मंडी में सरसों की फसल को सूखती महिला मजदूर।
विज्ञापन
हिसार। जिले की मंडियों में बुधवार से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो गई लेकिन पहले दिन कुल 34 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई जिसमें नमी अधिक होने के कारण खरीद नहीं हो सकी। हांसी जिले की मंडियों में 52 एमटी गेहूं पहुंची जहां भी खरीद संभव नहीं हो सकी। अधिकारियों ने गेट पास जारी करने के लिए ट्रायल लिया और व्यवस्थाओं की जांच की। वीरवार को अतिरिक्त प्रधान सचिव पी अमनीत कौर हिसार जिले में मंडियों का दौरा करेंगी और अधिकारियों की बैठक भी लेंगी।
बुधवार को हिसार जिले की 22 मंडियों में 34 एमटी गेहूं और 7752 एमटी सरसों की आवक हुई। गेहूं में नमी तय मानकों से अधिक थी जिस कारण उसकी खरीद नहीं हो सकी। वहीं खुले बाजार में सरसों के दाम एमएसपी से अधिक होने के चलते सरसों की सरकारी खरीद नहीं हो पाई। हांसी जिले की मंडियों में 52 एमटी गेहूं और 555 एमटी सरसों पहुंची लेकिन वहां भी सरकारी खरीद नहीं हो सकी। 31 मार्च को हुई बारिश के कारण गेहूं की आवक धीमी रही हालांकि 10 से 25 अप्रैल के बीच ज्यादा आवक होने की उम्मीद है। हिसार, बरवाला, हांसी और उकलाना की मंडियों में सबसे अधिक गेहूं की आवक होती है।
मंडी में खरीद के लिए पूरी तैयारी की गई है। 31 मार्च की बारिश के चलते फसलों में नमी की मात्रा अधिक है लेकिन जैसे ही मानक सही होंगे, खरीद शुरू कर दी जाएगी। सभी सुविधाएं, जैसे शौचालय, पेयजल, अटल कैंटीन आदि, मंडी में उपलब्ध हैं। किसान किसी भी परेशानी के लिए हमारे कार्यालय में शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
- रविंद्र रोकी, मार्केट कमेटी चेयरमैन।
मंडियों में खरीद की व्यवस्था को परखने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। अधिकारियों ने मंडियों में पहुंच कर खरीद प्रक्रिया की निगरानी की और किसानों से फीडबैक लिया।
- अमित शेखावत, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, हिसार।
Trending Videos