{"_id":"69ce5c89a247ee1b6100a719","slug":"video-organising-a-kabaddi-competition-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: एलएनआईपीई ग्वालियर की टीम ने डाॅ. केएन मोदी विश्वविद्यालय को कबड्डी में हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: एलएनआईपीई ग्वालियर की टीम ने डाॅ. केएन मोदी विश्वविद्यालय को कबड्डी में हराया
गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के महाराणा प्रताप स्टेडियम में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय सर्कल स्टाईल कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ कुलसचिव विजय कुमार ने ध्वजारोहण कर किया। उद्घाटन मैच एलएनआईपीई ग्वालियर तथा डाॅ. केएन मोदी विश्वविद्यालय राजस्थान के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में एलएनआईपीई ग्वालियर की टीम ने डाॅ. के.एन. मोदी विश्वविद्यालय को 33-11 से शिकस्त दी।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने कहा कि मेहनत व ईमानदारी से ही मुकाम हासिल किया जा सकता है। खेल को हमेशा खेल भावना, धैर्य व अनुशासन में रहकर खेलना चाहिए। एक बार की हार हमें ओर अधिक मेहनत करके अपना मुकाम हासिल करने की प्रेरणा देती है। विशिष्ट अतिथि एशियन कबड्डी खिलाड़ी व गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट कृष्ण गोादारा ने कहा कि अपने मनपंसद खेल को चुनकर, अपना लक्ष्य निर्धारित कर उससे अपना, अपने परिवार, समाज तथा देश का नाम रोशन कर सकते हैं। खिलाड़ियों के लिए सतत प्रयास के साथ नशे से भी दूर रहना चाहिए। एक गलती हमारे जीवन को बर्बाद कर सकती है। एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट कबड्डी खिलाड़ी सुरेश कुमार ने कहा कि खिलाड़ी अनुशासन, धैर्य, मेहनत, अनवरत प्रयास करके जीवन का सपना साकार कर सकते हैं। आज खेलों में अनेक अवसर मौजूद हैं। जिसका चुनाव कर अपने भविष्य को मजबूत बनाया जा सकता है।
डीन ऑफ स्पोर्टस डाॅ. आशीष अग्रवाल, खेल निदेशक डाॅ. शशि भूषण लूथरा ने बताया कि कबड्डी के महाकुंभ में पहले तीन दिन पुरुष वर्ग के मुकाबले होंगे। अंतिम तीन दिन महिला कबड्डी के मुकाबले होंगे। सहायक खेल निदेशक एवं कोच मृणालिनी नेहरा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। प्रतियागिता का सफल मंच संचालन डाॅ. पल्लवी ने किया। परीक्षा नियंत्रक प्रो. यशपाल सिंगला, डाॅ. शकंतुला बैनीवाल, प्रो. सुजाता सांघी, प्रो. राजीव कुमार, उप-निदेशक खेल गंगादत्त यादव, ओपी भादू, डाॅ. विनोद कुमार, डाॅ. एस.एस.जोशी, डाॅ. सुनैना सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।