Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
On the occasion of Hanuman Jayanti in Bhiwani, a Havan and Bhandara were organized at the Hanuman Temple located at the Loharu Bus Stand.
{"_id":"69ce0a6641ecd5b8760e9a3e","slug":"video-on-the-occasion-of-hanuman-jayanti-in-bhiwani-a-havan-and-bhandara-were-organized-at-the-hanuman-temple-located-at-the-loharu-bus-stand-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में हनुमान जयंती पर लोहारू बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर में हवन व भंडारा आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में हनुमान जयंती पर लोहारू बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर में हवन व भंडारा आयोजित
हनुमान जयंती पर लोहारू के बस स्टैंड परिसर स्थित हनुमान मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ हवन संपन्न कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेते हुए आहुति अर्पित की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की।
हवन-यज्ञ के उपरांत मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय भजन मंडलियों ने भगवान हनुमान के गुणगान प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। “जय हनुमान ज्ञान गुन सागर” सहित विभिन्न भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। “जय श्री राम” और “बजरंग बली की जय” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।