{"_id":"69ce077a756db5777b053986","slug":"video-patient-mistreated-at-mata-kaushalya-hospital-in-patiala-contract-employee-suspended-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"पटियाला के माता कौशल्या अस्पताल में मरीज के साथ बदसलूकी, ठेका कर्मचारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला के माता कौशल्या अस्पताल में मरीज के साथ बदसलूकी, ठेका कर्मचारी निलंबित
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला के सरकारी माता कौशल्या अस्पताल का औचक दौरा किया। इस दाैरान मंत्री ने बीते दिन ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर एक मरीज के साथ दुर्व्यवहार करने वाले ठेका कर्मचारी को तुरंत निलंबित करने के आदेश दिए।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस घटना की वायरल वीडियो देखकर उन्हें गहरा दुख हुआ है, जिसमें कर्मचारी ने मुक्का मारकर शीशा तोड़ दिया, जिससे एक महिला मरीज घायल हो गई। उन्होंने कहा कि टूटे हुए कांच से अन्य मरीजों को भी गंभीर चोट लग सकती थी, इसलिए ऐसी बदतमीजी किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने बताया कि इस घटना की विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं और संबंधित ठेका कर्मचारी गुरप्रीत सिंह को एक महीने का नोटिस देकर सेवा से हटाया जाएगा।
डॉ. बलबीर सिंह ने माता कौशल्या अस्पताल के ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर का निरीक्षण करते हुए एसएमओ डॉ. विकास गोयल और डॉ. जैदीप भाटिया को निर्देश दिए कि यहां अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया जाए, ताकि मरीजों को पर्ची बनवाने में कम से कम समय लगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।