{"_id":"69ce068d2c455066fb0b2460","slug":"video-procession-was-taken-out-on-the-occasion-of-hanuman-jayanti-in-bareilly-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bareilly: हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने की पुष्पवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने की पुष्पवर्षा
Mukesh Kumar
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:32 AM IST
Link Copied
बरेली में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को पीलीभीत रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजे की धुन पर भक्तिमय भजनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके। मंदिर से शुरू हुई यात्रा पवन बिहार, ग्रीन पार्क कॉलोनी, डोहरा रोड, पीलीभीत रोड होते हुए गार्डन सिटी हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान हनुमान के स्वरूप रथ पर सवार होकर चल रहे थे, इसके पीछे भगवान राम, सीता, लक्ष्मण के स्वरूप के साथ शनि देव, शिव परिवार भी शामिल रहे। श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह सामूहिक यज्ञ, भजन कीर्तन होंगे। दोपहर 12 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा में सचिव नरेश चंद्र वर्मा, शुभम कुमार, मोहन गुप्ता, डीसी मौरूर्, सुरेंद्र पाल, विशाल पाठक, अंजू कन्नौजिया, सुनील आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।