{"_id":"69cd720ea4f09521bc0ce299","slug":"protesting-labor-laws-duty-performed-wearing-black-badges-hisar-news-c-21-hsr1020-840991-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: श्रम कानूनों का विरोध, काले बिल्ले लगाकर दी ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: श्रम कानूनों का विरोध, काले बिल्ले लगाकर दी ड्यूटी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सर्व कर्मचारी संघ आह्वान पर हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के सदस्य कर्मचारियों ने बुधवार को काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी दी। कुछ कर्मचारी काले कपड़े तो कुछ काला साफा और गमछा पहनकर भी पहुंचे। इससे पहले कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर राज्य के जत्थे का स्वागत किया।
सभा की अध्यक्षता डिपो प्रधान राजकुमार चौहान ने की। उन्होंने चारों श्रम कानून रद्द कर पुरानी पेंशन नीति (ओपीएस) बहाल करने की मांग उठाई। राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद ने कहा कि रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा की मानी गई मांगों को सरकार पूरा करे।
जयकुंवार दहिया ने दिवाली बोनस, कच्चे कर्मचारियों का नियमितीकरण और निजीकरण विरोध सहित अन्य मांगों पर जोर दिया। कर्मचारियों ने बकाया रात्रि भत्ता, शिक्षा बिल, एलटीसी और समय पर वेतन की मांग की। डिपो कोषाध्यक्ष पवन कनोह ने संचालन किया और 22 मई को अंबाला में होने वाले मास डेपुटेशन में हिसार डिपो की संख्या बढ़ाने का आह्वान किया।
Trending Videos