सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman accused of stealing barbed wire arrested, wires worth 2.71 lakh recovered

Hisar News: कंटीले तार चोरी की आरोपी महिला गिरफ्तार, 2.71 लाख कीमत के तार बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of stealing barbed wire arrested, wires worth 2.71 lakh recovered
विज्ञापन
हिसार। नेशनल हाईवे-9 से कंटीले तार चोरी करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 क्विंटल तार बरामद किए हैं। पुलिस ने बरामद किए गए तार की कीमत करीब 2 लाख 71 हजार 700 रुपये बताई है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी महिला कमला के प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


जांच अधिकारी राखी ने बताया कि वन विभाग के अधिकारी अरुण कुमार ने बताया था कि 14 मार्च को विभाग की टीम नेशनल हाईवे-9 पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि सातरोड कैंट के पास एक पट्रोल पंप के नजदीक एक महिला कंटीले तार चोरी कर रही है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी महिला को पकड़ लिया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि महिला अपने गिरोह के साथ मिलकर हाईवे के किनारे लगाए गए कंटीले तार काटकर चोरी कर रही थी। आरोप है कि महिला ने दिल्ली-बठिंडा रोड पर 170 से 180 किलोमीटर तक एरिया के तार काट कर चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed