{"_id":"6a528c84000c2715510b1f36","slug":"young-man-sent-to-judicial-custody-in-connection-with-the-disposal-of-a-foetus-police-raided-the-young-womans-house-but-did-not-find-her-hisar-news-c-21-hsr1005-908489-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: भ्रूण फेंकने के मामले में युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा, युवती के घर दी दबिश, नहीं मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: भ्रूण फेंकने के मामले में युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा, युवती के घर दी दबिश, नहीं मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। अवैध गर्भपात कर भ्रूण फेंकने के मामले में गिरफ्तार आरोपी अनिल को दो दिन का रिमांड समाप्त होने के बाद सिटी थाना पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने युवती के घर पर भी दबिश दी लेकिन वह नहीं मिली।
सिटी थाना प्रभारी अमित कुंडू ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। युवती की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 8 जुलाई को ईआरवी गाड़ी में तैनात एएसआई सोमबीर और एलएससी सुमन सेक्टर-14 पार्ट-2 क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ईआरवी) की टीम ने श्मशान घाट रोड पर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा है। मौके पर पहुंचने पर युवक के पास से एक पॉलिथीन बरामद हुई, जिसमें भ्रूण रखा हुआ था।
पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि गांव की एक युवती के साथ उसका पिछले छह-सात वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। समाज में बदनामी और बच्चे के जन्म को रोकने के लिए दोनों ने आपसी सहमति से गर्भपात कराने का फैसला किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
गर्भपात के लिए दवा लेकर आया था युवक
सूत्रों के अनुसार आरोपी अनिल अपनी प्रेमिका का गर्भपात कराने के लिए दूसरे जिले से दवा लेकर आया था। बरामद भ्रूण करीब पांच माह का बताया जा रहा है। हालांकि अभी भ्रूण की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद मामले से जुड़े कई अन्य तथ्य सामने आ सकते हैं।
युवती से भी होगी पूछताछ
पुलिस युवक से पूछताछ के बाद युवती से भी पूछताछ करेगी। इसके लिए युवती के घर पर दबिश दी गई लेकिन वह वहां नहीं मिली। आशंका है कि युवक की गिरफ्तारी के बाद युवती गिरफ्तारी के डर से कहीं चली गई है।
पुलिस जांच के बाद शुरू होगी स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई
मामले में अभी तक स्वास्थ्य विभाग की जांच शुरू नहीं हो सकी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही विभाग अपनी जांच शुरू करेगा। अभी तक पुलिस की ओर से विभाग को कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई है।