{"_id":"6a44ae2f4c45f2453b0cb11f","slug":"youth-dies-in-lock-up-at-urban-estate-police-station-in-hisar-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: अर्बन एस्टेट पुलिस थाना में हवालात के अंदर युवक की मौत, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: अर्बन एस्टेट पुलिस थाना में हवालात के अंदर युवक की मौत, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा पोस्टमार्टम
Wed, 01 Jul 2026 11:35 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:35 AM IST
सार
मृतक सुनील का अक्सर अपनी पत्नी संध्या के साथ झगड़ा होता था और वह उसके साथ मारपीट करता था। मंगलवार शाम करीब 5 बजे पीड़ित पत्नी संध्या ने घरेलू कलह और मारपीट से परेशान होकर पुलिस को फोन किया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्थानीय अर्बन एस्टेट पुलिस थाना की हवालात में बंद एक 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मछली मार्केट निवासी सुनील के रूप में हुई है, जो इलाके में ही एक चिकन कॉर्नर चलाता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी विकास कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
मेडिकल के बाद रात को हवालात में किया था बंद
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सुनील का अक्सर अपनी पत्नी संध्या के साथ झगड़ा होता था और वह उसके साथ मारपीट करता था। मंगलवार शाम करीब 5 बजे पीड़ित पत्नी संध्या ने घरेलू कलह और मारपीट से परेशान होकर पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस सुनील को हिरासत में लेकर थाने आई। नियमों के मुताबिक, पुलिस ने पहले नागरिक अस्पताल में सुनील का मेडिकल परीक्षण करवाया और उसके बाद रात को उसे थाने की हवालात में बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
सुबह 8 बजे हुआ मामले का खुलासा
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 8 बजे जब ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने हवालात में बंद सुनील को जगाने का प्रयास किया, तो उसमें कोई हलचल नहीं हुई। जांच करने पर वह मृत पाया गया।
विज्ञापन
मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी आगे की कार्रवाई
हिरासत में मौत का मामला होने के कारण नियमानुसार इस घटना की सूचना न्यायिक मजिस्ट्रेट को दे दी गई है। मजिस्ट्रेट के मौके पर पहुंचने और पंचनामा भरने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।