Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Hansi: Residents' anger erupts over a street that has been broken for four months; ADC visits Shantiniketan Colony and reprimands the contractor.
{"_id":"6a44e82c7f17677f050d51cd","slug":"video-hansi-residents-anger-erupts-over-a-street-that-has-been-broken-for-four-months-adc-visits-shantiniketan-colony-and-reprimands-the-contractor-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी : 4 महीने से टूटी गली पर फूटा लोगों का गुस्सा शांतिनिकेतन कॉलोनी पहुंचे एडीसी ठेकेदार को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी : 4 महीने से टूटी गली पर फूटा लोगों का गुस्सा शांतिनिकेतन कॉलोनी पहुंचे एडीसी ठेकेदार को लगाई फटकार
संवाद न्यूज एजेंसी
हांसी। शहर की शांति निकेतन कॉलोनी में पिछले चार महीनों से अधूरी पड़ी गली को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। कॉलोनीवासियों ने प्रशासन और ठेकेदार के खिलाफ जमकर नाराजगी जताते हुए जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। लोगों का आरोप है कि करीब चार महीने पहले गली तोड़ दी गई थी, लेकिन उसके बाद से निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।
बारिश के कारण टूटी गली में जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है, जिससे हजारों लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बुर्जुगों आम लोग व बच्चों को आने-जाने में भारी परेशानी होगी। वाहन तक गली से नहीं निकल पा रहे हैं।
राजबीर एवं सतबीरी नामक महिला ने ने साफ चेतावनी दी कि यदि तय समय तक काम शुरू नहीं हुआ तो वे हाईवे जाम कर आंदोलन करेंगे। उनका कहना है कि पिछले चार महीनों से केवल आश्वासन मिल रहे हैं, लेकिन अब वे और इंतजार नहीं करेंगे।
शिकायत मिलने पर एडीसी लक्षित सरीन नगर परिषद के जेई के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को मौके पर बुलाकर चार महीने तक काम बंद रखने पर कड़ी फटकार लगाई। ठेकेदार ने बताया कि पहले 20 लाख रुपये का ठेका था, जो पर्याप्त नहीं था। बाद में 43 लाख रुपये में नया ठेका जारी किया गया है और दो दिन के भीतर काम शुरू कर दिया जाएगा।
इस पर एडीसी ने सख्त रुख अपनाते हुए ठेकेदार को निर्देश दिए कि कल सुबह 11 बजे तक हर हाल में निर्माण कार्य शुरू होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता को अब और परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।