फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youth murdered in Hisar Dairy owner attacked with sticks and clubs in Surya Nagar

हिसार में युवक की हत्या: सूर्य नगर में डेयरी संचालक पर लाठी-डंडों से किया हमला, रंजिश में दिया वारदात को अंजाम

Tue, 04 Aug 2026 12:39 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 04 Aug 2026 12:39 PM IST
सार

स्वजनों और पुलिस के अनुसार, इस वारदात की वजह पुराना विवाद बताई जा रही है। करीब डेढ़ महीने पहले जीवन का अपने पड़ोसी एवं फाइनेंसर रमेश के साथ पशुओं का चारा डालने वाली होद बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन
Youth murdered in Hisar Dairy owner attacked with sticks and clubs in Surya Nagar
मृतक जीवन - फोटो : संवाद

विस्तार

शहर के सूर्य नगर की गली नंबर छह में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां करीब 10 से अधिक हमलावरों ने लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर एक डेयरी संचालक की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है। परिजनों ने स्पष्ट किया है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, वे शव का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे।

विज्ञापन


सुबह 6 बजे वारदात को दिया अंजाम
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सूर्य नगर निवासी जीवन मंगलवार सुबह करीब 6 बजे अपनी मोटरसाइकिल से गोबर की छोटी ट्रॉली जोड़कर फाटक के पास फेंकने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए 10 से अधिक लोगों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमले में जीवन गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारे की होद को लेकर चला आ रहा था पुराना विवाद
स्वजनों और पुलिस के अनुसार, इस वारदात की वजह पुराना विवाद बताई जा रही है। करीब डेढ़ महीने पहले जीवन का अपने पड़ोसी एवं फाइनेंसर रमेश के साथ पशुओं का चारा डालने वाली होद बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था। उस समय दोनों पक्षों के बीच डंडे और बरछे चले थे, जिसमें दोनों तरफ के लोग घायल हुए थे।

उस घटना में जीवन की पत्नी अमन को भी बरछी लगी थी। इस मामले में जीवन की शिकायत पर फाइनेंसर रमेश के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। परिजनों का आरोप है कि उसी रंजिश के तहत इस हत्या को अंजाम दिया गया है।


पुलिस जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed