{"_id":"6a023d7cbd86e722010c46cc","slug":"117-ration-depots-will-be-hi-tech-5g-e-pos-machines-will-also-be-installed-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-123619-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 117 राशन डिपो होंगे हाईटेक, 5जी ई-पॉश मशीनें भी लगेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 117 राशन डिपो होंगे हाईटेक, 5जी ई-पॉश मशीनें भी लगेंगी
विज्ञापन
-फोटो 95 : खाद्य आपूर्ति विभागीय कार्यालय में रखे नए डिजिटल कांटे। स्रोत विभाग
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। अब बहादुरगढ़ उपमंडल के सभी 117 सरकारी राशन डिपो पर पुरानी 2जी मशीनों की जगह नई 5जी आधारित ई-पॉश मशीनें और डिजिटल कांटे लगाए जाएंगे। विभाग के पास नई मशीनें और डिजिटल कांटे पहुंच चुके हैं।
विभाग के अनुसार, पुरानी मशीनों में नेटवर्क और बायोमेट्रिक संबंधी दिक्कतों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। कई बार लाभार्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ता था। नई 5जी तकनीक आधारित मशीनों में नेटवर्क की समस्या काफी कम होगी और डाटा रियल टाइम में अपडेट होगा। साथ ही मशीनों में बेहतर बायोमेट्रिक और आंखों की स्कैनिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद राशन वितरण में पारदर्शिता बढ़ेगी और पात्र उपभोक्ताओं को समय पर राशन मिल सकेगा। विभाग की ओर से सभी डिपो धारकों को मशीन संचालन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि लाभार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
बहादुरगढ़ के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के कुल 117 राशन डिपो पर नई ई-पॉश मशीनें और डिजिटल कांटे लगाए जाएंगे। मई माह का बकाया राशन भी इन्हीं मशीनों के माध्यम से वितरित किया जाएगा। इसके लिए डिपो संचालकों को जल्द प्रशिक्षण दिया जाएगा।
-सपना, सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी, बहादुरगढ़।
Trending Videos