{"_id":"69d273557bee5d918b067226","slug":"2063-quintals-of-wheat-arrives-at-asaudha-and-bahadurgarh-mandis-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-122556-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: आसौदा और बहादुरगढ़ मंडी में पहुंचा 2063 क्विंटल गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: आसौदा और बहादुरगढ़ मंडी में पहुंचा 2063 क्विंटल गेहूं
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 06 Apr 2026 05:05 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 97 : बहादुरगढ़ की अनाज मंडी में पड़ा गेहूं। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आसौदा और बहादुरगढ़ अनाज मंडी में किसान बिक्री के लिए गेहूं की फसल लेकर पहुंचने लगे हैं। रविवार को भी काफी किसान गेहूं लेकर पहुंचे। हालांकि रविवार का दिन होने के कारण गेहूं की खरीद नहीं हो सकी। दोनों मंडियों में अब तक 2063 क्विंटल गेहूं पहुंच चुका है।
रविवार को बहादुरगढ़ में मार्केट कमेटी द्वारा किसानों के 3 गेट पास काटे गए जबकि आसौदा में 95 गेट पास कटे। बहादुरगढ़ के मुकाबले आसौदा मंडी में अधिक किसान गेहूं की फसल की बिक्री के लिए पहुंचते हैं। अनुमान है कि इस बार यहां पर सवा लाख क्विंटल से ज्यादा गेहूं की खरीद की जाएगी।
बहादुरगढ़ मंडी में 50 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो सकती है। रविवार को बहादुरगढ़ मंडी में 180 क्विंटल गेहूं आया जबकि आसौदा में किसान 1883 क्विंटल गेहूं लेकर पहुंचे। अब तक बहादुरगढ़ में 280 क्विंटल गेेहूं खरीदा गया है। सोमवार को इसकी खरीद की जाएगी।
दो दिन पहले जहां बारिश के कारण गेहूं की फसल में नमी बन गई थी। वहीं अब धूप निकलेगी तो गेहूं और अच्छा होगा। इसके बाद किसान अपनी फसल को बिक्री के लिए यहां लेकर पहुंचेंगे।
Trending Videos