{"_id":"69d27c047a1b194fd507d84d","slug":"total-crop-quantity-received-on-the-portal-was-zero-farmers-returned-empty-handed-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-133586-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पोर्टल पर शून्य मिली फसल की कुल मात्रा, वापस लौटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पोर्टल पर शून्य मिली फसल की कुल मात्रा, वापस लौटे किसान
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 06 Apr 2026 04:42 AM IST
विज्ञापन
05jjrp15- झज्जर। किसान की फसल की मात्रा पोर्टल पर दिखाई गई शून्य। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। अनाज मंडी में गेट पास कटवाने के लिए अपनी गेहूं की फसल लेकर पहुंचे किसानों की फसल की कुल मात्रा ई-खरीद पोर्टल पर शून्य दिखाई दे रही है। इसके बाद किसानों को बिना गेट पास कटवाए ही वापस घर लौटना पड़ा। इस कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
नियमानुसार जब तक पोर्टल पर फसल की मात्रा नहीं दिखाई देगी तब तक किसानों के फसल की खरीद नहीं होगी। जिले की अनाज मंडियाें में गेहूं की आवक व सरकारी खरीद लगातार जारी है। किसान लगातार अपनी गेहूं की फसल मंडियों में लेकर पहुंच रहे हैं।
इस दौरान अपनी गेहूं की फसल मंडी में लेकर पहुंच रहे किसानों को गेट पास कटवाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि किसानों की फसल पोर्टल पर नहीं दिखा रही है।
झज्जर अनाज मंडी में अपनी फसल लेकर पहुंचे किसान संजय कुमार, अमन, जोगिंद्र सिंह के गेट पास नहीं काटे गए। गेट पास काटने के दौरान इन किसानों की फसल पोर्टल पर शून्य दिखाई गई।
किसानों की समस्या को देखते हुए आढ़तियों ने फैसला लिया वापस
शनिवार को आढ़तियों ने 10 अप्रैल तक किसानों की फसल को नहीं लेने का फैसला लिया था। इसके बाद रविवार को किसानों की तरफ से लाई गई गेहूं की फसल आढ़तियों ने अपने पास डलवाई। अनाज मंंडी झज्जर एसोसिएशन के प्रधान विनोद पूनिया ने बताया कि बारिश के चलते किसानों की परेशानियों को देखते हुए आढ़तियों ने फसल लेने का फैसला लिया है। मंडी में किसानाें की नमी वाली फसल को आढ़तियों की तरफ से नहीं लिया जाएगा।
झज्जर मंडी में पहुंचा बारदाना
झज्जर मंंडी में हैफेड की तरफ से अब तक सरकारी खरीद की गई है। शनिवार को हैफेड ने 30 आढ़तियों से 10297.5 क्विंटल गेहूं की फसल खरीदी थी जिसके बाद रात के समय में ही मंडी में बारदाना पहुंच गया। झज्जर मंडी में अब तक 197 बेल बारदाना पहुंचा है। इसके बाद रविवार को आढ़तियों को खरीद अनुसार बारदाना बांटा गया।
रविवार को नहीं हुई सरकारी खरीद
झज्जर अनाज मंडी में रविवार को सरकारी खरीद नहीं हुई। रविवार को झज्जर अनाज मंडी में 625 किसानों के गेट पास काटे गए जिनसे 36485 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। इसके अलावा रविवार को कोई खरीद नहीं हुई। वहीं, अब तक झज्जर अनाज मंडी में 2298 किसानों के गेट पास काटे गए है जिनसे 135931 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है।
झज्जर अनाज मंडी में अब तक 2298 किसानों के गेट पास काटे गए है जिनसे 1,35,931 क्विंटल गेहूं के फसल की आवक हुई है। वहीं, अब तक झज्जर अनाज मंडी में हैफेड ने 10297.5 क्विंटल गेहूं की फसल खरीदी है।
- रणदीप, सुपरवाइजर, मार्केट कमेटी झज्जर
Trending Videos