{"_id":"69c04ef82c9a85000a081b42","slug":"a-continuous-stream-of-devotees-arrived-on-the-holiday-and-the-town-reverberated-with-chants-of-jai-bhimeshwari-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1001-133074-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: छुट्टी के दिन लगा भक्तों का तांता, भीमेश्वरी के जयकारों से गूंजा कस्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: छुट्टी के दिन लगा भक्तों का तांता, भीमेश्वरी के जयकारों से गूंजा कस्बा
विज्ञापन
22jjrp17- बेरी में माता के दर्शन करने के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
बेरी। मां भीमेश्वरी देवी के ऐतिहासिक मंदिर में माथा टेकने व मन्नत मांगने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ हर रोज बढ़ती जा रही है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण मंदिर में अल सुबह दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ बाहर वाले मंदिर में उमड़नी शुरू हो गई। भक्त घंटों यहां तपस्या के रूप में खड़े नजर आए।
पूरे कस्बे में श्रद्धालुओं की चहल-पहल से चारों और धार्मिक माहौल बना हुआ है। मां भीमेश्वरी देवी मंदिर के कपाट खुलने से पूर्व ही भक्तों की कतार मंदिर में नजर आई। मां भीमेश्वरी की जय-जयकार करते श्रद्धालु अपनी विभिन्न मन्नतों को लेकर मंदिर पहुंचे और मां का आशीर्वाद लेकर लौटे।
वहीं बड़ी संख्या में ऐसे भक्तजन भी यहां पहुंच चुके हैं जो दूर-दराज के क्षेत्रों से आकर नवरात्र के पूरे नौ दिनों तक बेरी में रहकर ही मां भीमेश्वरी की पूजा अर्चना करते हैं। इसी के मद्देनजर जिला प्रशासन के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने धर्मशालाओं में रहने की व्यवस्था की है।
बेरी एसीपी अनिल कुमार अल सुबह से ही सुरक्षा की कमान संभालते हैं। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिए। रविवार को भीड़ ज्यादा होने के कारण मां की प्रतिमा को दोपहर को करीब 4 बजे अंदर वाले भवन में लाया गया।
रिटायर्ड होकर भी भंडारे में सेवा करने आते है कर्मचारी
बेरी मेले में ड्यूटी कर चुके कर्मचारियों को धर्मनगरी बेरी में ऐसा मोह हो जाता है कि तबादला होने व रिटायर्ड होने के बाद बेरी मेले में सेवा करने आते हैं। बेरी नगर पालिका सचिव रणबीर शर्मा सचिव पद से भले ही सेवानिवृत हो गए हैं लेकिन भंडारे में अब भी हर छठे माह आते हैं। अब मां के दरबार में भंडारे लगवाने वाले श्रद्धालुओं की होड़ लगी रहती है।
बेरी पुलिस ने किया मार्गदर्शन
माता भीमेश्वरी देवी के मेले में आए श्रद्धालुओं को बाहर व अंदर जाने के रास्ते का मार्ग दर्शन किया और श्रद्धालुओं की मदद की। सुरक्षा को देखते हुए चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई है। वहीं बेरी एसीपी अनिल कुमार ने बताया कि सप्तमी व अष्टमी के दिन मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं जिनकी व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस ने पूरी तरह से कमर कस ली है।
Trending Videos