{"_id":"6a33e7ca7d77e2a5cd0f092f","slug":"administration-alert-for-neet-ug-exam-dc-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-124698-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट-यूजी परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट-यूजी परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क : डीसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 18 Jun 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जिले में 21 जून को आयोजित होने वाली नीट-यूजी परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ काम करें।
डीसी वर्षा खांगवाल ने वीरवार को बहादुरगढ़ लघु सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ बैठक कर नीट-यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर एसडीएम अभिनव सिवाच उपस्थित थे। केंद्रीय विद्यालय झज्जर की प्राचार्य मीता अधिकारी ने डीसी को परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी दी।
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, बिजली, स्वच्छ शौचालय, प्राथमिक चिकित्सा, एंबुलेंस तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। साथ ही दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए एनटीए के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी 8 परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
डीसी ने बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नीट-यूजी परीक्षा के लिए जिले में 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
इंसेट
समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह
डीसी ने कहा कि सभी परीक्षार्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाए। डीसी ने कहा कि विभिन्न विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।इस दौरान झज्जर से एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, नगराधीश रीतू सहित संबंधित अधिकारी वीसी से जुड़े।