सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Created awareness among women of self-help groups.

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 18 Jun 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Created awareness among women of self-help groups.
18jjrp04-स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जागरूक करते पुलिस कर्मचारी। स्रोत : पुलिस
झज्जर। सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार, मुख्य सिपाही सपना, एसपीओ सुरेंद्र कुमार की टीम ने झज्जर में आयोजित कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पुलिस टीम ने महिलाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता है। महिलाओं से परिवार और आसपास के लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने और नशा संबंधी किसी भी गतिविधि की सूचना पुलिस को देने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

महिलाओं को आपातकालीन सहायता सेवा डायल-112 की उपयोगिता, साइबर अपराधों से बचाव के उपाय, ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी अधिकारों और पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुरक्षा सेवाओं की भी जानकारी साझा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed