सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Appealed to the Tehsildar for consolidation of agricultural land in village Mokhra.

Jhajjar-Bahadurgarh News: गांव मोखरा में कृषि भूमि की चकबंदी कराने की तहसीलदार से गुहार लगाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Appealed to the Tehsildar for consolidation of agricultural land in village Mokhra.
मोखरा खेड़ी के भू मालिकों को चकबंदी की दरकार , ग्रामीण बोले आने जाने तक के रास्ते न होने से व अ
विज्ञापन
महम। जिले के बड़े गांवों में शामिल मोखरा की पंचायत मोखरा खेड़ी में अब तक कृषि भूमि की चकबंदी नहीं हुई है। मंगलवार को ग्रामीणों ने यह समस्या उठाते हुए सरकार से समाधान की गुहार लगाई।
Trending Videos

ग्रामीण बलबीर मलिक, पवन, महेंद्र, रामकुवार, राजपाल, महावीर का कहना है कि गांव के खेतों की जमीन की चकबंदी नहीं की गई है। इस कारण काफी लोगों को खेतों में जाने का रास्ता तक नहीं मिल रहा है। कुछ लोगों के खेतों के टुकड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर रोज झगड़े बढ़ रहे हैं। भू-मालिकों की ओर से प्रशासन से कई बार गुहार लगाई जा चुकी है। विभाग ने एक बार कार्य शुरू भी किया लेकिन यहां काम छोड़ दूसरे गांव भैणी चंद्रपाल चले गए। अब भैणीचंद्रपाल की चकबंदी का कार्य पूरा हो गया है। ग्रामीणों ने मोखरा खेड़ी में चकबंदी करने की गुहार लगाई है।
महम तहसीलदार रवि के सामने ग्रामीणों की समस्या को रखा गया। तहसीलदार ने चकबंदी विभाग के गिरदावर बिजेंद्र लाठर से गांव में चकबंदी कार्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भैणी चंद्रपाल गांव की चकबंदी का कार्य पूर्ण हो चुका है। उसे राजस्व विभाग में जमा करा दिया गया है। अगले सप्ताह मोखरा खेड़ी की चकबंदी का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed