{"_id":"69bdbb6156e2ef75010e5625","slug":"before-the-arrival-of-the-crop-in-the-market-work-of-setting-up-tin-sheds-and-cleaning-started-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-132992-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मंडी में फसल आने से पहले टीन शेड लगाने व सफाई का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मंडी में फसल आने से पहले टीन शेड लगाने व सफाई का काम शुरू
विज्ञापन
20jjrp12- झज्जर। अनाज मंडी में सफाई का काम करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। शहर की अनाज मंडी में टीम शेड लगाने का काम दोबारा शुरू हो गया है। इसके साथ ही अनाज मंडी में साफ-सफाई का कार्य भी किया जा रहा है। इसके अलावा ट्रैक्टर पर लगने वाली नंबर प्लेट को लेकर अभी कोई निर्देश नहीं मिले हैं कि नंबर प्लेट हाई सिक्योरिटी होनी चाहिए या नहीं।
जिले में 28 मार्च से सरसों और एक अप्रैल से गेहूं के फसल की खरीद की जानी है। इसको लेकर जिला प्रशासन की तरफ से तैयारियां की जा रही हैं। अनाज मंडी में पिछले काफी समय से रुके हुए टीन शेड के कार्य को भी अब ठेकेदार ने मार्केट कमेटी की तरफ से पेमेंट आने के बाद शुरू किया है।
शहर की अनाज मंडी में कर्मचारियों व क्रेन के माध्यम से साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसको लेकर मार्केट कमेटी अपनी तरफ से पूरी तैयारियां कर रहा है। इसके अलावा मंडी में आने वाले किसानों के लिए पीने के पानी व शौचालय की पूरी व्यवस्था है।
किसानों को ट्रैक्टर पर लिखाने होंगे नंबर
मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों को इस बार अपने ट्रैक्टरों पर नंबर लगवाने हाेंगे। बिना नंबर प्लेट के किसानों के गेट पास नहीं काटे जाएंगे। इसके साथ ही इस बार किसानों के ट्रैक्टर की फोटो भी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।
इस बार गेट पास के लिए बायोमैट्रिक जरूरी
मंडियों में आने वाले किसानों को इस बार परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस बार किसानों की बायोमैट्रिक भी की जाएगी। वहीं जिस किसान के नाम पर फसल पोर्टल पर दर्ज होगी उसी को अपनी फसल लेकर मंडी में पहुंचना होगी। बिना बायोमैट्रिक हुए किसानों के गेट पास मान्य नहीं होंगे।
बारिश कर सकती है फसल खराब
मंडियों में खरीद शुरू होने से पहले ही इस बार बरसात शुरू हो चुकी है। इसलिए इस बार बारिश के चलते मंडियों में किसानों की फसल खराब हो सकती है। वहीं, आगामी सरकारी खरीद शुरू होने तक मंडी में शेड लगाने का काम भी पूरा नहीं होता है तो अधिक फसल खराब होने की उम्मीद है।
आढ़तियों के पास तिरपाल मौजूद
अनाज मंडियों में आढ़तियों ने आने वाली फसल को बचाने के लिए अपनी तरफ से भी तैयारियां की हुई है। अनाज मंडी में आने वाली फसल को भीगने से बचाने के लिए आढ़तियों के पास तिरपाल मौजूद है।
वर्जन
शहर की अनाज मंडी में आढ़तियों की तरफ से फसल खरीद को लेकर तैयारी पूरी है। प्रत्येक आढ़ती के बरसात से फसल को बचाने के लिए तिरपाल मौजूद है।
विनोद पूनिया, प्रधान, आढ़ती एसोसिएशन, अनाज मंडी झज्जर
वर्जन
अनाज मंडियों में फसल खरीद की तैयारियों को लेकर मार्केट कमेटी को निर्देश दिए गए हैं। वहीं, ट्रैक्टर पर लगने वाली नंबर प्लेट को लेकर अभी कोई निर्देश नहीं मिले है कि ट्रैक्टर पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट होनी चाहिए या किसी भी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
राजेश्वर मुदगिल, डीएफएससी, झज्जर
Trending Videos