सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   BJP's 'Training Mega-Campaign 2026' Organized at Agrasen Dharamshala

Jhajjar-Bahadurgarh News: अग्रसेन धर्मशाला में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान 2026 आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 06 Apr 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
BJP's 'Training Mega-Campaign 2026' Organized at Agrasen Dharamshala
-फोटो 53 : कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते भाजपा नेता दिनेश कौशिक व अन्य। स्रो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रेलवे रोड स्थित अग्रसेन धर्मशाला में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 (मांडौठी मंडल) के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा की विचारधारा, इतिहास और कार्यशैली के बारे में विस्तार से जानकारी देना रहा।
Trending Videos

कार्यक्रम में मांडौठी मंडल के सभी बीएल-2, बूथ प्रमुख, शक्ति केंद्र प्रमुख, मंडल कार्यकारिणी सदस्यों के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य तौर पर भाजपा विधानसभा क्षेत्र संयोजक दिनेश कौशिक ने शिरकत की। उन्होंने पार्टी की स्थापना, संगठन के विस्तार और उन नेताओं व कार्यकर्ताओं के योगदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक मजबूत संगठन के निर्माण में प्रशिक्षित और जागरूक कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। भाजपा ने अपने 11 वर्षों के कार्यकाल में आमजन के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, बूथ स्तर पर मजबूती, चुनावी रणनीति और जनसंपर्क के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई।
इस मौके पर नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी, मार्केट कमेटी चेयरमैन विनोद कौशिक, पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, मांडौठी मंडल अध्यक्ष महावीर दलाल, दिनेश शेखावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष गजराज राठी, आईटी प्रमुख जिला झज्जर परमिंदर जांगड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed