सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   By cleaning up broken idols and worship materials in the park, they conveyed a message of cleanliness and awareness.

Jhajjar-Bahadurgarh News: पार्क में खंडित मूर्तियों व पूजा सामग्री की सफाई कर दिया स्वच्छता व जागरूकता का संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 06 Apr 2026 04:07 AM IST
विज्ञापन
By cleaning up broken idols and worship materials in the park, they conveyed a message of cleanliness and awareness.
फोटो 99: पार्क में खेल रहे बच्चों के साथ चलाया स्वच्छता अभियान। स्रोत समिति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार स्थित पार्क में रविवार को सनातन रक्षा दल के सदस्य नीरज वत्स व राहुल कौशिक एवं समर्पण युवा शक्ति मंच के सचिव नितेश कुमार ने पार्क में खेल रहे बच्चों के साथ मिलकर पेड़ों के नीचे पड़ी खंडित मूर्तियों एवं पूजा-पाठ की सामग्री की सफाई की। साथ ही पार्क की स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक किया।
Trending Videos

पार्क में लोगों और महिलाओं को जागरूक किया कि धार्मिक वस्तुओं को खुले स्थानों पर न छोड़ें बल्कि उनका सम्मानपूर्वक उचित स्थान पर विसर्जन या प्रबंधन करें। राहुल कौशिक ने कहा कि धर्म का सम्मान केवल पूजा तक सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि उसकी पवित्रता और स्वच्छता बनाए रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। नितेश कुमार ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाना ही उनका उद्देश्य है। इस पहल में बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वच्छता के महत्व को समझा। स्थानीय लोगों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed