{"_id":"69d396a65f70653e560839a5","slug":"video-united-kisan-morcha-protest-in-jahjjar-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: गेहूं खरीद में नए नियमों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: गेहूं खरीद में नए नियमों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने किया प्रदर्शन
संयुक्त किसान मोर्चा झज्जर ने सोमवार को झज्जर मंडी का दौरा कर प्रदर्शन किया।
संगठन के सदस्यों ने अनाज मंडी में किसानों, आढ़तियों की एसोसिएशन के प्रधान विनोद गुलिया, पूर्व प्रधान चांद पहलवान और मार्केट कमेटी के सचिव व चेयरमैन से बैठक करते हुए खरीद का जायजा लिया। गेहूं खरीद में लागू किए गए नए नियमों का विरोध किया गया।
जिला प्रधान सुरेंद्र सिवाच ने बताया कि सरकार किसानों की परेशानी को बढ़ाने की बजाय कम करे और किसान विरोधी नईं नियम वापिस ले अन्यथा किसान मंडी गेटों पर धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे। हरियाणा सरकार की तरफ से मंडियों में गेहूं खरीद के लिए लागू किए गए नए नियम ट्रैक्टर प्लेट का होना, पंजीकृत किसान का बायोमेट्रिक मिलान यानी अंगूठा लगवाना या आंखे स्कैन करना, गुणवत्ता का बहाना, फसल पंजीकरण नियम किसान विरोधी है।
ये नियम किसानों की परेशानी को बढ़ाएंगे और मंडियों के गेट पर किसान लंबी लाइनें लगाने को मजबूर होंगे। हालत ये है कि अभी तक जितना गेहूं मंडियों में आया है, उसका मिलान न होने से किसान परेशान है। फसल की पूरी खरीद नहीं हो पाई। ऊपर से मौसम की मार भी जारी है, इसलिए सरकार को अपने अड़ियल रवैया को छोड़कर किसान हित में सोचना चाहिए और इन नियमों को वापस लेना चाहिए। इस अवसर पर
किसान सभा के राज्य महासचिव सुमित दलाल, जिला उपप्रधान प्रीत सिंह, राज्य सचिव राजकरण दलाल, प्रधान सुनील बैनीवाल, रामेश्वर बिरधाना ल, दिलबाग दलाल, रमेश जाखड़, राजेंद्र जुलाना, कैप्टन सतबीर बड़क, एसकेएस प्रधान रामबीर, रिटायर्ड प्राचार्य राजबीर दहिया मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।