{"_id":"69d39363211d162142080783","slug":"video-demand-raised-for-construction-of-entry-gate-from-nehru-park-to-civil-hospital-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: नेहरू पार्क से नागरिक अस्पताल में एंट्री गेट बनाने की उठी मांग, चेयरपर्सन सरोज राठी ने सीएमओ से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: नेहरू पार्क से नागरिक अस्पताल में एंट्री गेट बनाने की उठी मांग, चेयरपर्सन सरोज राठी ने सीएमओ से की मुलाकात
शहर के नागरिक अस्पताल के साथ लगती कॉलोनियों के लोगों ने अस्पताल परिसर में नेहरू पार्क की ओर से एक अलग एंट्री गेट बनाने की मांग उठाई है। इस मांग को लेकर नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने सीएमओ डॉ. मंजू कादियान से मुलाकात कर स्थानीय लोगों की समस्या से अवगत कराया। साथ कि एक मांग पत्र भी सीएमओ को सौंपा है। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश भारद्वाज भी उनके साथ मौजूद रहे।
दरअसल, वार्ड-21 के अंतर्गत आने वाले नेहरू पार्क, इंदिरा मार्केट और आसपास की कॉलोनियों से बड़ी संख्या में लोग पैदल इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचते हैं। लेकिन अस्पताल का मुख्य गेट दूसरी ओर होने के कारण लोगों को लंबा चक्कर लगाकर अंदर जाना पड़ता है। इससे खासकर मरीजों, बुजुर्गों और उनके साथ आने वाले परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि नेहरू पार्क या कॉलोनी की ओर से एक छोटा एंट्री गेट बना दिया जाए तो पैदल आने-जाने वाले मरीजों को सीधा अस्पताल परिसर में प्रवेश मिल सकेगा। इससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि बुजुर्गों और बीमार लोगों को अनावश्यक दूरी तय करने से भी राहत मिलेगी।
इसके अलावा अस्पताल परिसर में स्थित मंदिर में दर्शन के लिए भी आसपास की कॉलोनियों से काफी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे आते हैं। मौजूदा व्यवस्था के कारण उन्हें भी मुख्य गेट से लंबा चक्कर लगाकर मंदिर तक पहुंचना पड़ता है। ऐसे में कॉलोनी साइड से छोटा आयरन गेट लगने से श्रद्धालुओं को भी काफी सुविधा मिल सकेगी।
इस संबंध में स्थानीय लोगों ने अस्पताल के सीएमओ को पत्र लिखकर जनहित में कॉलोनी की ओर की दीवार में उपयुक्त स्थान पर एक छोटा घूमने वाला आयरन गेट लगाने की मांग की है।
मांग पत्र देने वालों में बबीता दहिया, सुमित, सतेन्द्र, प्रवीन, सुनीता, कुलविंद्र सिंह, हरभजन सिंह, केवल सिंह, कंवर सिंह, कमलजीत सिंह, इन्द्रजीत सिंह और कृपाल सिंह समेत कई स्थानीय निवासी शामिल रहे।
चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि यह मांग पूरी तरह जनहित से जुड़ी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अस्पताल प्रशासन जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगा ताकि आसपास की कॉलोनियों के लोगों को राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।