फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Construction of the Indralok-Indraprastha metro corridor begins; inauguration held at Sarai Rohilla station.

Jhajjar-Bahadurgarh News: इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण शुरू, सराय रोहिल्ला स्टेशन पर हुआ शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Construction of the Indralok-Indraprastha metro corridor begins; inauguration held at Sarai Rohilla station.
बहादुरगढ़। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत कर दी है। वीरवार को सराय रोहिल्ला मेट्रो स्टेशन साइट पर डायाफ्राम वॉल निर्माण के साथ परियोजना का शुभारंभ हुआ। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस कॉरिडोर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

यह कॉरिडोर लगभग 12.37 किलोमीटर लंबा है। मैजेंटा लाइन पर स्थित इस कॉरिडोर का विस्तार पूरी तरह भूमिगत होगा। इस पर 10 भूमिगत मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। परियोजना पूरी होने के बाद मैजेंटा लाइन दिल्ली मेट्रो नेटवर्क का सबसे लंबा कॉरिडोर बन जाएगी।
विज्ञापन

डीएमआरसी के अनुसार सराय रोहिल्ला स्टेशन इस कॉरिडोर का प्रमुख स्टेशन होगा। इसके निर्माण से करोल बाग, देशबंधु गुप्ता रोड और आसपास के क्षेत्रों की मेट्रो कनेक्टिविटी बेहतर होगी। यह कॉरिडोर ग्रीन, रेड, येलो, ब्लू, वॉयलेट और एयरपोर्ट एक्सप्रेस सहित सात मेट्रो लाइनों से इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना पूरी होने पर सराय रोहिल्ला, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, इंडिया गेट, कर्तव्य पथ, सेंट्रल विस्टा और अन्य प्रमुख क्षेत्रों तक आवागमन आसान होगा। इसका लाभ बहादुरगढ़ के यात्रियों को भी मिलेगा, जो ग्रीन लाइन के माध्यम से दिल्ली मेट्रो नेटवर्क से जुड़ते हैं।

वर्जन
मैजेंटा लाइन के जनकपुरी पश्चिम से आर.के. आश्रम मार्ग तक के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर निर्माण कार्य पहले से जारी है। इस परियोजना के तहत जनकपुरी पश्चिम से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन (1.8 किलोमीटर) तथा दीपाली चौक से मजलिस पार्क (9.9 किलोमीटर) का हिस्सा पहले ही परिचालन के लिए खोला जा चुका है जबकि शेष हिस्सों को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। वहीं सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर पर भी निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है।
अनुज दयाल, डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक
फोटो-58: दिल्ली मेट्रो के इंद्रप्रस्थ-इंद्रलोक मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण कार्य का शुभारंभ करतीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता। स्रोत डीएमआरसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed