फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rain reopens road wounds; potholes emerge everywhere.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश में सड़कों के जख्म हुए हरे, जगह-जगह बने गड्ढे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Rain reopens road wounds; potholes emerge everywhere.
-फोटो 81 : ड्रेन वाले रास्ते पर बारिश के बाद बने गड्ढे और निकलता दुपहिया चालक। संवाद
बहादुरगढ़। मानसून की पहली तेज बारिश ने शहर की सड़कों की हालत उजागर कर दी है। ड्रेन वाले करीब पांच किलोमीटर लंबे मार्ग पर दोनों लेन में 40 से अधिक स्थानों पर सड़क टूट गई है। गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पा रहा और हादसे का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

शहरवासी प्रमोद कुमार, जगदीश प्रसाद, सुशील शर्मा, मुकेश कुमार और विजय दहिया ने बताया कि नजफगढ़ रोड, सेक्टर-2, सेक्टर-6, सेक्टर-9 सहित कई प्रमुख मार्गों पर भी सड़कें टूट गई हैं। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। गड्ढों से बचने के प्रयास में कई बार वाहन अचानक मोड़ने पड़ते हैं जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

हर साल बारिश से पहले सड़कों की मरम्मत के दावे किए जाते हैं लेकिन पहली बारिश में ही सड़कें खराब हो जाती हैं। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द गड्ढे भरने और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रेन वाला रास्ता करीब पांच किलोमीटर लंबा है। यहां से गुजरते समय वाहनों के पहिए गड्ढों में जाने से झटके लगते हैं और हादसे की आशंका बनी रहती है।
------------
वर्नज

शहर में नगर परिषद के अधीन आने वाली सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। बारिश बंद होने के कारण सड़कों का सुधारीकरण होगा। जहां समस्या बढ़ गई है वहां पर पहले ही काम कराया जाएगा।
-संजय रोहिल्ला, ईओ, नगर परिषद, बहादुरगढ़।

-फोटो 81 : ड्रेन वाले रास्ते पर बारिश के बाद बने गड्ढे और निकलता दुपहिया चालक। संवाद

-फोटो 81 : ड्रेन वाले रास्ते पर बारिश के बाद बने गड्ढे और निकलता दुपहिया चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article