सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Body of unidentified woman found wrapped in cloth by the roadside in Bahadurgarh murder case registered

बहादुरगढ़ के मांडोठी में सनसनी: सड़क किनारे कपड़े में लिपटा मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या का केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 06 Jun 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस के अनुसार, शिनाख्त के लिए नियमानुसार 72 घंटे तक शव का इंतजार किया जाएगा और यह निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके। पुलिस इस पूरी घटना की हत्या के एंगल से गहनता से जांच कर रही है।

Body of unidentified woman found wrapped in cloth by the roadside in Bahadurgarh murder case registered
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मांडोठी क्षेत्र में सड़क किनारे एक कपड़े में लिपटा हुआ करीब 35 साल की अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया है। हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या और शव को खुर्द-बुर्द कर साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज कर लिया है।

Trending Videos


फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है, जिसके चलते पुलिस उसकी पहचान के लिए आसपास के थानों में गुमशुदगी की शिकायतों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, शिनाख्त के लिए नियमानुसार 72 घंटे तक शव का इंतजार किया जाएगा और यह निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके। पुलिस इस पूरी घटना की हत्या के एंगल से गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed