{"_id":"6a2627ab2d9717d9c40805ae","slug":"rape-case-in-bilaspur-bilaspur-chhattisgarh-news-c-1-1-noi1485-4371240-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कहीं भक्षक बना शिक्षक तो कहीं घुमाने के बहाने दरिंदगी; दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कहीं भक्षक बना शिक्षक तो कहीं घुमाने के बहाने दरिंदगी; दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म का खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2026 09:17 AM IST
Link Copied
तोरवा और सिरगिट्टी थाना क्षेत्रों से नाबालिगों से दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है। एक आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
तोरवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची दो दिनों से लापता थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया। बच्ची बाद में स्टेशन क्षेत्र में बदहाल स्थिति में मिली। पीड़िता ने बताया कि एक नाबालिग लड़के ने उसे घुमाने के बहाने बाहर ले गया था। सुनसान जगह पर दो अन्य लड़कों के साथ मिलकर अनाचार किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी नाबालिग लड़के को पकड़ा है। अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।
सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का मामला
सिरगिट्टी थाने में दुष्कर्म का दूसरा मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित बच्ची के पिता ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि निजी स्कूल के एक शिक्षक ने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया। आरोपी शिक्षक का नाम राहुल बंगारू है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
घटना का खुलासा और कार्रवाई
यह घटना बीते साल दिसंबर महीने की है। आरोपी शिक्षक ने अकेली घर लौट रही छात्रा को पुस्तक दिलाने का बहाना बनाया। वह उसे एक होटल में ले गया और वहां दुष्कर्म किया। डर के कारण छात्रा ने पहले कुछ नहीं बताया था। परिजनों को जानकारी मिलने पर इस मामले का खुलासा हुआ। सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।