सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Man murdered in Village Mandothi in bahadurgarh

Bahadurgarh: गांव मांडोठी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, अवैध संबंध बना कारण; केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 24 Apr 2026 09:01 AM IST
विज्ञापन
सार

कृष्ण के गांव के ही एक महिला के साथ कथित अवैध संबंध थे। इसी रंजिश के चलते उसके परिजनों ने वीरवार को कृष्ण को घेर लिया और लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा।

Man murdered in Village Mandothi in bahadurgarh
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

बहादुरगढ़ के आसौदा थाना क्षेत्र के गांव मांडोठी में वीरवार को एक युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। गांव की ही एक महिला के साथ अवैध संबंधों के चलते हत्या का आरोप है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कई आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता पूर्ण निवासी मांडोठी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके भाई कृष्ण के गांव के ही एक महिला के साथ कथित अवैध संबंध थे। इसी रंजिश के चलते उसके परिजनों ने वीरवार को कृष्ण को घेर लिया और लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल अवस्था में आरोपियों ने कृष्ण को गांव के ही महावीर के घर के पास ही छोड़ दिया। परिजन उसे तुरंत सामान्य अस्पताल बहादुरगढ़ लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान कृष्ण की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed